Closing Bell: एक्सपायरी के दिन फिर हुआ CAS का खेल, 2 मिनट में सेंसेक्स में 1000 अंक का उलटफेर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उतार चढ़ाव के बीच तेजी रही. Sensex 138.36 अंक बढ़कर 74902.59 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 46.30 अंक चढ़कर 23477.80 पर पहुंचा. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला. PSU Bank, Private Bank और Financial Services इंडेक्स बढ़े. Power Grid, Axis Bank और UltraTech Cement टॉप गेनर रहे.

कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों का उलटफेर देखने को मिला. Image Credit: Tv9

Highlights

  • एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिला.
  • कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों का उलटफेर देखने को मिला.
  • बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला.

एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में तेज उतार- चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार के दौरान कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों का उलटफेर देखने को मिला. बाजार में इस तेज हलचल के पीछे CAS यानी Cash and Carry और डेरिवेटिव्स से जुड़ी एक्टिविटी रही. हालांकि कारोबार के अंत में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से बाजार संभल गया. सेंसेक्स 138 अंक चढ़कर 74902.59 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 46 अंक बढ़कर 23477.80 के स्तर पर पहुंच गया.

ये रहें टॉप गेनर

Sensex की कंपनियों में Power Grid का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. कंपनी का शेयर 2.27 फीसदी चढ़कर 272 रुपये पर बंद हुआ. Axis Bank में 1.65 फीसदी की तेजी रही और शेयर 1260 रुपये पर पहुंच गया. UltraTech Cement का शेयर भी 1.44 फीसदी बढ़कर 11053 रुपये पर बंद हुआ. NTPC 1.13 फीसदी और Tech Mahindra 1.09 फीसदी चढ़े. Bharti Airtel में भी 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

इन शेयरों पर दबाव

कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट ने बाजार की तेजी को सीमित किया. Sensex में HCL Technologies सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा. HCL Tech का शेयर 2.43 फीसदी गिरकर 1196.80 रुपये पर बंद हुआ. Tata Steel में 1.38 फीसदी की गिरावट रही. Trent का शेयर 1.12 फीसदी और ITC 0.84 फीसदी गिरा. इससे बाजार में एक तरफ खरीदारी तो दूसरी तरफ बिकवाली का दौर बना रहा.

PSU Bank में खरीदारी

गुरुवार को बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली. Nifty PSU Bank इंडेक्स 0.39 फीसदी बढ़कर बंद हुआ. Nifty Private Bank में 0.34 फीसदी की तेजी रही. Nifty Financial Services इंडेक्स 0.57 फीसदी चढ़ा. Nifty Media में भी 0.55 फीसदी की बढ़त रही. Nifty IT इंडेक्स मामूली 0.08 फीसदी बढ़ा जबकि Nifty Oil and Gas लगभग स्थिर रहा.

इन शेयरों में गिरावट

दूसरी ओर कई सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला. Nifty Auto इंडेक्स 0.41 फीसदी गिरा. Nifty Pharma में 0.51 फीसदी की गिरावट रही. Healthcare इंडेक्स भी 0.38 फीसदी नीचे बंद हुआ. Nifty Metal में 0.65 फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. FMCG इंडेक्स भी 0.27 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें- ये हैं निवेश के 3 idiot आइडिया, आजमा लिया तो कंगाल होने में नहीं लगेगी देर

Smallcap शेयरों पर दबाव

बड़े इंडेक्स में तेजी के बावजूद व्यापक बाजार में कमजोरी बनी रही. Nifty Midcap 50 में 0.36 फीसदी की गिरावट रही. Midcap 100 और Midcap 150 दोनों 0.38 फीसदी नीचे बंद हुए. Nifty Smallcap 50 में 0.12 फीसदी और Smallcap 100 में 0.07 फीसदी की गिरावट रही. हालांकि Smallcap 250 में मामूली 0.01 फीसदी की तेजी दर्ज हुई. इससे पता चलता है कि गुरुवार की तेजी मुख्य रूप से चुनिंदा बड़े शेयरों तक सीमित रही.