यूनियन बजट 2026: MSME विकास निधि का हुआ बड़ा ऐलान, सेक्टर को मिलेगा बूस्ट!
देश का बजट 2026 पेश हो चुका है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौवां केंद्रीय बजट संसद में रखा. इस बजट में सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम यानी MSME सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. बजट 2026 में MSME सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस फंड का उद्देश्य भविष्य के चैंपियंस तैयार करना है, ताकि छोटे और मध्यम उद्योग देश की आर्थिक मजबूती का आधार बन सकें। सरकार का लक्ष्य MSME सेक्टर को “देश का चैंपियन” बनाना है. लिक्विडिटी सपोर्ट को मजबूत करने के लिए TReDS प्लेटफॉर्म के जरिए MSME को वित्तीय सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही सरकार छोटे कारोबारियों से सीधे सामान खरीदने की व्यवस्था भी विकसित कर रही है, जिससे उन्हें बाजार तक सीधी पहुंच मिल सके.
बजट में यह भी ऐलान किया गया कि इक्विटी सहायता के रूप में 10,000 करोड़ रुपये की डेडीकेटेड SME विकास निधि शुरू की जाएगी। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत कोष में 2,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि डाली जाएगी.
More Videos
Budget 2026: इस बजट में क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा जाने पूरी बात!
Union Budget 2026: सेमीकंडक्टर सेक्टर की क्षमता बढ़ाने और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत करने पर खास ध्यान
BUDGET 2026: Sports Goods की मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना सरकार का फोकस!
