ब्लिंकिट का नया फीचर, अब सिर्फ 10 मिनट में मंगाए सामान को कर सकेंगे एक्सचेंज या रिटर्न

कपड़ों और जूतों जैसी कैटेगरी में ये बेहद कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि साइज और फिटिंग की समस्या सबसे अधिक इसी कैटेगरी में देखने को मिलती है. नए फीचर यूजर्स को रिटर्न या एक्सचेंज रिक्वेस्ट शुरू करने की अनुमति देता है.

रिटर्न और एक्सचेंज के लिए ब्लिंकिट का नया फीचर. Image Credit: Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images

ब्लिंकिट ने एक नए फीचर का ऐलान किया है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए रिटर्न और एक्सचेंज को आसान बनाना है. खासकर कपड़ों और जूतों जैसी कैटेगरी में ये बेहद कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि साइज और फिटिंग की समस्या सबसे अधिक इसी कैटेगरी में देखने को मिलती है. नए फीचर यूजर्स को रिटर्न या एक्सचेंज रिक्वेस्ट शुरू करने की अनुमति देता है, जिसे रिक्वेस्ट किए जाने के सिर्फ 10 मिनट के भीतर प्रोसेस किया जाएगा.

दिल्ली-एनसीआर में सफल टेस्टिंग

दिल्ली-एनसीआर में सफल टेस्टिंग के बाद, ब्लिंकिट ने अब मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे सहित प्रमुख शहरों में यह सेवा शुरू कर दी है. जल्द ही और शहरों को भी इसमें शामिल किए जाने की उम्मीद है.

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए बताया कि यह नई सर्विस क्या प्रदान करती है. उन्होंने बताया कि सबसे बढ़िया बात यह है कि रिक्वेस्ट करने के 10 मिनट के भीतर ही रिटर्न या एक्सचेंज हो जाएगा. हम दिल्ली एनसीआर में इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं और अब इसे मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे के लिए शुरू कर दिया है.

कपड़े और जूते खरीदने वालों को मिलेगी राहत

यह सर्विस साइज की समस्या को दूर करने के लिए बनाई गई है, जो कपड़ों और जूतों की ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए एक आम चिंता है. इस नई सर्विस लोग आसानी से प्रोडक्ट को रिटर्न या एक्सचेंज कर सकेंगे.

GST इनवॉयस फीचर

ब्लिंकिट ने हाल ही में एक और नया फीचर शुरू किया है जो व्यवसायों को प्रोडक्ट खरीदते समय अपना जीएसटीआईएन (गुड्स एंड सर्विस टैक्स पहचान संख्या) जोड़ने की अनुमति देता है. यह अपडेट जो ग्राहकों को विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी हाई वैल्यू वाली खरीदारी करने वाले व्यवसायों की बढ़ती मांग को पूरा करता है. कंपनियों को 28 फीसदी तक के जीएसटी इनपुट क्रेडिट क्लेम करने की अनुमति मिलती है.

Latest Stories

टिकट कैंसिलेशन पर नहीं चलेगी एयरलाइंस की मनमानी! रिफंड प्रोसेस पर नहीं वसूला जाएगा एक्स्ट्रा चार्ज; DGCA ने लागू किए सख्त नियम

रिलायंस ने नहीं खरीदा 50 लाख बैरल ईरानी तेल, कहा- बेबुनियाद और गुमराह करने वाले हैं ये दावे

HDFC Bank केस में SEBI की एंट्री, अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की कर रहा पड़ताल; जांच में खुल सकते हैं कई राज

Goldman Sachs ने भारतीय इक्विटी की रेटिंग घटाई, Nifty का भी टारगेट किया कम, जानें- क्या दी है चेतावनी

धुरंधर 2 का डायलॉग बना मार्केटिंग ट्रेंड, ‘बच्चा है तू मेरा’ पर लगी कई ब्रांड्स की होड़; कमाई का बनाया रिकार्ड

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतें 2027 तक 28 फीसदी बढ़ जाएंगी, प्लॉट के रेट में डेढ़ गुना इजाफा