2047 तक महाराष्ट्र को बनाना है $5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था, बोले CM देवेंद्र फडणवीस

मनी9 के फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 के चौथे संस्करण की शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना संदेश साझा किया. कार्यक्रम का शुभारंभ टीवी9 के एमडी और सीईओ बरुण दास के स्वागत भाषण से हुआ. इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो मैसेज के माध्यम से समिट को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समिट में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले थे, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके. ऐसे में उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि फिलहाल महाराष्ट्र में बजट सत्र चल रहा है और बजट से जुड़ी अहम बातें साझा करने का यह अच्छा अवसर हो सकता था. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होने की वजह से वह इस समिट में शामिल नहीं हो पाए, जिसके लिए उन्होंने क्षमा भी मांगी.

Short Videos