पेट्रोल-डीजल के बाद फिर महंगी हुई CNG, लगातार चौथी बार बढ़े दाम, जानिए अब कितना देना होगा पैसा

पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 12 दिनों में चौथी बार CNG के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का असर अब रोजमर्रा के खर्च पर भी दिखने लगा है.

CNG (सीएनजी) की कीमत

CNG Price Hike: दिल्ली में आम लोगों पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 12 दिनों में चौथी बार CNG के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का असर अब रोजमर्रा के खर्च पर भी दिखने लगा है.

फिर बढ़े CNG के दाम

राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत में एक बार फिर ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. नए रेट लागू होने के बाद अब दिल्ली में CNG ₹83.09 प्रति किलो बिक रही है. पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ रही कीमतों से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चलाने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में यह चौथी बार दाम बढ़ाए गए हैं. वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से यह फैसला लिया गया है. 26 मई सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गई हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी

सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी कर दी गई थी. पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में ईंधन की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 99.51 रुपये थी. वहीं, डीजल के दाम में 2.71 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 92.49 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है.

PNG और LPG में कोई बदलाव नहीं

हालांकि अभी तक घरों में पाइप के जरिए आने वाली PNG गैस और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईंधन की कीमतों में यह नई बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर भी इसका दबाव बढ़ता जा रहा है.

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर चिंता के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ब्रेंट क्रूड की कीमत फिलहाल 86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जबकि 28 फरवरी को वेस्ट एशिया संघर्ष शुरू होने से पहले यह करीब 72 डॉलर प्रति बैरल थी.