Gold Price: हफ्तेभर में 700 रुपये तक टूटा सोना, क्या ईरान पर अमेरिका का हमला बदल देगा ये ट्रेंड

अमेरिका के ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है. फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट आई है. चलिए जानते हैं पिछले हफ्ते कैसी रही सोने की चाल

सोने की कीमतों में आई मामूली तेजी Image Credit: Money9live/Canva

Gold Price Today: सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते मामूली गिरावट देखने को मिली है, हालांकि अब अमेरिका के ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर ताजे हमले के बाद टेंशन और बढ़ सकता है जिससे अगले हफ्ते सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है. तनिष्क वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल 22 जून को 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 92,750 रुपये है और 18 कैरेट सोने का भा 75,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. चलिए जानते हैं पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में कितनी कमी आई.

कितना सस्ता हुआ सोना

तारीखसोना 999सोना 995सोना 916चांदी 999
20 जून₹98,691₹98,296₹90,401₹1,06,775
19 जून₹99,261₹98,664₹90,923₹1,07,383
18 जून₹99,454₹99,056₹91,100₹1,09,412
17 जून₹99,147₹98,750₹90,819₹1,09,100
16 जून₹99,373₹98,975₹91,026₹1,06,700
  • 99.9% प्योरिटी वाला सोना 682 रुपये सस्ता हो गया यानी 0.69 फीसदी
  • 99.5% प्योरिटी वाला सोना 679 रुपये सस्ता हो गया है या 0.69 फीसदी
  • 91.6% प्योरिटी वाला सोना 625 रुपये सस्ता हो चुका है या 0.69 फीसदी
  • वहीं चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है. 1 किलो चांदी केवल 75 रुपये महंगी हुई है

16 जून से 20 जून 2025 के बीच 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट के सोने में लगभग 0.69% की गिरावट दर्ज की गई है. यह दर्शाता है कि वैश्विक या घरेलू कारणों से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. डॉलर में मजबूती, अमेरिकी ब्याज दरों में बदलाव या घरेलू मांग में थोड़ी कमी इसका कारण हो सकता है.

लेकिन अब अगले हफ्ते हालात बदल सकते हैं क्योंकि अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला कर दिया है और वह भी ईरान और इजरायल के बीच सीधे जंग में कूद गया है. वहीं अब ईरान ने भी धमकी दे दी है कि वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा. अमेरिका के हमले के बाद ये साफ हो गया है कि मामला और बढ़ेगा, संकट और ज्यादा गहरा सकता है.

यह भी पढ़ें: दुबई से अपना पैसा धड़ाधड़ भारत क्यों भेज रहे हैं भारतीय, जानें क्या हो गया ऐसा

ग्लोबल बाजार में सोने का हाल

इंटरनेशनल बाजार में भी सोने का दाम गिरा है, नीचे दिए गए चार्ट में साफ देखा जा सकता है कि सोने की कीमतों में गिरावट आई है. फिलहाल सोने का भाव 3,368.63 डॉलर प्रति औंस है.

Latest Stories

‘दोस्त’ भारत के लिए ईरान ने होर्मुज से 2 LPG टैंकर्स को गुजरने की दी मंजूरी, एनर्जी संकट के बीच बड़ी राहत!

14 मार्च से ₹2300 तक महंगा होगा IndiGo का टिकट, जेट फ्यूल बढ़ने से एयरलाइन ने लगाया नया चार्ज

LPG Crisis के बीच सरकार सख्त! जानें कितने सिलेंडर रखने पर हो सकती है जेल और कितना लगेगा जुर्माना

ईरान भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए दे सकता है सुरक्षित रूट, कुछ घंटों में आ सकता है बड़ा अपडेट

भारत और अमेरिका फाइनल करने वाले हैं क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट, सर्जियो गोर ने कहा- कुछ महीनों में होगी बड़ी घोषणा

Gold-Silver Price: एक दिन में ₹11000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम; जानें अब कहां पहुंची कीमतें