सोना-चांदी टूटे, गोल्ड में 825 रुपये की गिरावट; जानें आपके शहर में 20-22-24k का क्या है रेट

वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों का रुझान एक बार फिर हिलता दिखा. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर अब गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है.

गोल्ड-सिल्वर के दाम Image Credit: Money9 Live

Gold-Silver rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली. वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों का रुझान एक बार फिर हिलता दिखा. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर अब गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है. निवेशक फिलहाल अमेरिका की ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में आइए सोने की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते है.

MCX पर क्या है भाव

Gold

◉ MCX पर गोल्ड फ्यूचर में आज हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है.

◉ सुबह 9:39 बजे तक सोने का जून 2026 फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 825 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,750 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

◉ दिन के दौरान सोने का न्यूनतम भाव 1,54,086 रुपये और उच्चतम भाव 1,55,297 रुपये रहा.

◉ बाजार के आंकड़ों के अनुसार गोल्ड फ्यूचर में Long Unwinding देखने को मिल रही है.

◉ इसका मतलब है कि निवेशक अपने पुराने खरीद (Long) सौदों को बंद कर रहे हैं.

Silver

◉ MCX पर सिल्वर फ्यूचर में आज हल्की गिरावट देखने को मिल रही है.

◉ सुबह 9:43 बजे तक जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला चांदी का फ्यूचर 696 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,66,302 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

◉ ओपन इंटरेस्ट (OI) एनालिसिस के अनुसार चांदी में Short Buildup देखने को मिल रहा है.

◉ इसका मतलब है कि कीमतों में गिरावट के साथ नए शॉर्ट सौदे बन रहे हैं और ओपन इंटरेस्ट बढ़ रहा है.

सोर्स: MCX

रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (01 जून 2026)

भारत बुलियन बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. सोने की कीमतों में मजबूत तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी में हल्की गिरावट आई है. सोना 2,940 रुपये यानी 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

बढ़ती कीमतें निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने का संकेत दे रही हैं. वहीं चांदी की कीमत 660 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,67,130 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

सोर्स: Bullians.co.in

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)

सोर्स: Good Returns

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड का हाल

यह भी पढ़ें: ईरान डील पर ट्रंप का सख्त संदेश, कहा जल्दबाजी नहीं करेंगे, समझौते में गलती की गुंजाइश नहीं

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.