Gold-Silver rate Today: गोल्ड में मजबूती, सिल्वर हुआ कमजोर! जानिए आज आपके शहर में क्या है नया रेट

वैश्विक बाजारों में राहत के संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला है. एक ओर सोना मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि दूसरी ओर चांदी में दबाव नजर आ रहा है. निवेशक फिलहाल वैश्विक आर्थिक हालात, डॉलर की चाल और केंद्रीय बैंकों के अगले कदमों पर नजर बनाए हुए हैं.

Gold Silver Price Image Credit: Canva/ Money9

Gold-Silver rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा वैश्विक बाजारों में राहत के संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला है. एक ओर सोना मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि दूसरी ओर चांदी में दबाव नजर आ रहा है. निवेशक फिलहाल वैश्विक आर्थिक हालात, डॉलर की चाल और केंद्रीय बैंकों के अगले कदमों पर नजर बनाए हुए हैं.

इसी बीच घरेलू वायदा बाजार और सर्राफा बाजार में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ताजा भाव जानना जरूरी है. आइए जानते हैं MCX और इंडिया बुलियन मार्केट में आज सोना-चांदी किस भाव पर कारोबार कर रहे हैं और इनमें कितना बदलाव देखने को मिला है.

MCX पर क्या है सोने का ताजा भाव

सोना

◉ मंगलवार को MCX पर अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना लगभग स्थिर कारोबार करता नजर आया.

◉ सुबह 9:08 बजे तक सोने का भाव 1,52,922 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सिर्फ 6 रुपये की मामूली बढ़त है.

◉ बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोने में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है, यानी कीमत और ओपन इंटरेस्ट दोनों में बढ़ोतरी हुई है.

सिल्वर

◉ मंगलवार को MCX पर जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी में कमजोरी देखने को मिली.

◉ सुबह 9:13 बजे तक चांदी का भाव 1,048 रुपये यानी 0.42% की गिरावट के साथ 2,50,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था.

◉ बाजार के आंकड़ों के अनुसार चांदी में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है, यानी ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है लेकिन कीमत में गिरावट आई है.

◉ इसे आमतौर पर बाजार में नई बिकवाली बढ़ने और कारोबारियों के कमजोर रुख का संकेत माना जाता है.

सोर्स: Money Control

रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (16 जून 2026)

देश के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. इंडिया बुलियन रेट्स के अनुसार सोना 130 रुपये यानी 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 1,53,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.

वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और यह 1,110 रुपये यानी 0.44% टूटकर 2,51,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

सोर्स: Bullions.co.in

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)

सोर्स: Good Returns

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड का हाल

सोर्स: Money Control

इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.