Stocks to Watch: 16 जून को इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, HCL Tech से लेकर GIC तक कई कंपनियां फोकस में

आज के कारोबार में HCL Technologies, SBI, GIC Re, Craftsman Automation, Adani Enterprises, Yes Bank, Dhanlaxmi Bank, IRCTC, Devyani International और Sapphire Foods जैसे शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. निवेशक इन कंपनियों से जुड़े आगे के अपडेट और बाजार की प्रतिक्रिया पर नजर बनाए रखेंगे.

Stock in Focus Today Image Credit: Canva/ Money9

भारतीय शेयर बाजार ने 15 जून को शानदार बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया. बाजार में चौतरफा खरीदारी के दम पर निफ्टी 50 एक बार फिर 23,900 के करीब पहुंच गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 736.38 अंक यानी 0.97 प्रतिशत बढ़कर 76,264.33 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 231 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,853.90 पर बंद हुआ. अब आज के कारोबार में कई कंपनियां अपने कॉरपोरेट अपडेट, निवेश योजनाओं, फंड जुटाने, नियुक्तियों और रणनीतिक डील के चलते निवेशकों के रडार पर रह सकती हैं.

HCL Technologies

आईटी दिग्गज HCL Technologies ने Axonwise Private Limited (Sarvam AI) में 10.46 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. इस निवेश के लिए कंपनी करीब 1,427.25 करोड़ रुपये खर्च करेगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में यह निवेश कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

State Bank of India

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India का बोर्ड 18 जून को बैठक करेगा. बैठक में FY27 के दौरान पब्लिक इश्यू या प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.

Mahindra & Mahindra Financial Services

Mahindra & Mahindra Financial Services के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 1,000 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है.

General Insurance Corporation of India

सरकार General Insurance Corporation of India में अपनी 5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचने जा रही है. बेस इश्यू साइज 2 प्रतिशत रखा गया है, जबकि अतिरिक्त 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी मौजूद रहेगा.

OFS के लिए फ्लोर प्राइस 352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. गैर-रिटेल निवेशकों के लिए इश्यू 16 जून को खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक 17 जून को बोली लगा सकेंगे.

Craftsman Automation

Craftsman Automation ने 2,000 करोड़ रुपये के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने फ्लोर प्राइस 8,966.13 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

Adani Enterprises

Adani Enterprises और Jabil Inc. ने भारत में AI और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की योजना की घोषणा की है.

Yes Bank

Yes Bank ने Northern Arc Capital के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल लेंडिंग को बढ़ावा देना, कर्ज की पहुंच बढ़ाना और ग्राहकों को डेट निवेश के अवसर उपलब्ध कराना है.

Dhanlaxmi Bank

Dhanlaxmi Bank ने कृष्णकुमार को तीन वर्षों के लिए नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है. वह कविता टी.ए. की जगह लेंगे.

IRCTC

Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने बताया कि सुधीर कुमार ने 15 जून से निदेशक (वित्त) के अतिरिक्त प्रभार और CFO पद की जिम्मेदारी छोड़ दी है. नए निदेशक की नियुक्ति के बाद यह बदलाव प्रभावी हुआ है.

Devyani International और Sapphire Foods

Devyani International और Sapphire Foods के प्रस्तावित विलय को लेकर NSE और BSE से “नो ऑब्जेक्शन” ऑब्जर्वेशन लेटर प्राप्त हो गया है. हालांकि यह योजना अभी भी विभिन्न वैधानिक और नियामकीय मंजूरियों के अधीन है. यदि सभी मंजूरियां मिल जाती हैं तो यह फूड सर्विस सेक्टर की बड़ी डील्स में से एक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.