₹15000 सस्ती हुई चांदी, 5 दिन में सोना ₹4000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली है. पांच कारोबारी दिनों में सोना करीब ₹3,800 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम लगभग ₹15,000 की कमी आई है.

सोना-चांदी की कीमतें Image Credit: AI/Money9live

Gold Silver Price Weekly : सोने और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. लगातार पांच कारोबारी दिनों में सोना करीब ₹3,800 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम लगभग ₹15,000 की गिरावट आई है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है.

5 दिन में ₹3,800 सस्ता हुआ सोना

बीते पांच कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में लगभग ₹4,000 की गिरावट दर्ज की गई है. 5 जुलाई को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,47,850 प्रति 10 ग्राम था, जो 10 जुलाई को गिरकर ₹1,44,010 प्रति 10 ग्राम हो गया. यह बीते सप्ताह का सबसे निचला स्तर है.

₹15,000 सस्ती हुई चांदी

सोने के मुकाबले चांदी में और भी तेज गिरावट दर्ज की गई है. जहां सोना लगभग ₹4,000 सस्ता हुआ, वहीं चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम लगभग ₹15,000 घट गई. 5 जुलाई को 999 शुद्धता वाली चांदी ₹2,37,700 प्रति किलोग्राम थी, जो 10 जुलाई को गिरकर ₹2,22,960 प्रति किलोग्राम हो गई. यह भी बीते सप्ताह का सबसे निचला स्तर है.

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (1 ग्राम)

शहर24 कैरेट (₹/ग्राम)22 कैरेट (₹/ग्राम)18 कैरेट (₹/ग्राम)
चेन्नई₹14,565₹13,351₹11,171
मुंबई₹14,483₹13,276₹10,863
दिल्ली₹14,496₹13,291₹10,878
कोलकाता₹14,483₹13,276₹10,863
बेंगलुरु₹14,483₹13,276₹10,863
हैदराबाद₹14,483₹13,276₹10,863
केरल₹14,483₹13,276₹10,863
पुणे₹14,483₹13,276₹10,863
वडोदरा₹14,488₹13,281₹10,868
अहमदाबाद₹14,488₹13,281₹10,868
Source – Good Returns

आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
चेन्नई₹2,449₹24,490₹2,44,900
मुंबई₹2,401₹24,010₹2,40,100
दिल्ली₹2,401₹24,010₹2,40,100
कोलकाता₹2,401₹24,010₹2,40,100
बेंगलुरु₹2,401₹24,010₹2,40,100
हैदराबाद₹2,449₹24,490₹2,44,900
केरल₹2,449₹24,490₹2,44,900
पुणे₹2,401₹24,010₹2,40,100
वडोदरा₹2,401₹24,010₹2,40,100
अहमदाबाद₹2,401₹24,010₹2,40,100
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹11 हजार सस्ती हुई चांदी, 4 दिन में सोना ₹3000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट