सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोना 1,44,813 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वहीं, रिटेल बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के दाम नरम पड़े हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले जानिए आज के ताजा रेट, अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल और प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव.

Gold Silver Price Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 10 जुलाई (शुक्रवार) हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त 2026 एक्सपायरी वाला सोना 487 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 4 सितंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 254 रुपये फिसलकर 2,26,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए रिटेल बाजार, अंतरराष्ट्रीय बाजार और देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं ताजा भाव.

रिटेल बाजार में सोने-चांदी के भाव

रिटेल बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोना 540 रुपये सस्ता होकर 1,45,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी भी 450 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज के मुकाबले कीमतों में थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, कीमती धातुओं के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार और स्थानीय मांग के अनुसार बदलते रहते हैं.

MCX पर क्या है रेट?

MCX पर आज सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली. 5 अगस्त 2026 एक्सपायरी वाला सोना 1,44,813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले 487 रुपये (0.34%) की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं 4 सितंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 2,26,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. चांदी के भाव में 254 रुपये (0.11%) की कमजोरी देखने को मिली. कुल मिलाकर, एमसीएक्स पर आज सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमत में तेजी आई है.

Source – Gold Price

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (1 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹14,532₹13,321₹11,081
मुंबई₹14,445₹13,241₹10,834
दिल्ली₹14,460₹13,256₹10,849
कोलकाता₹14,445₹13,241₹10,834
बेंगलुरु₹14,445₹13,241₹10,834
हैदराबाद₹14,445₹13,241₹10,834
केरल₹14,445₹13,241₹10,834
पुणे₹14,445₹13,241₹10,834
वडोदरा₹14,450₹13,246₹10,839
अहमदाबाद₹14,450₹13,246₹10,839
Source – Good Returns

आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,449₹24,490₹2,44,900
मुंबई₹2,349₹23,490₹2,34,900
दिल्ली₹2,349₹23,490₹2,34,900
कोलकाता₹2,349₹23,490₹2,34,900
बेंगलुरु₹2,349₹23,490₹2,34,900
हैदराबाद₹2,449₹24,490₹2,44,900
केरल₹2,449₹24,490₹2,44,900
पुणे₹2,349₹23,490₹2,34,900
वडोदरा₹2,349₹23,490₹2,34,900
अहमदाबाद₹2,349₹23,490₹2,34,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹11 हजार सस्ती हुई चांदी, 4 दिन में सोना ₹3000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

(9:20 AM तक के रेट लिए गए हैं. इसके बाद भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.)