वैभव सूर्यवंशी IPL के ‘प्रॉफिट मशीन’, सिर्फ 3 मैच में 1600% रिटर्न; जानें हर गेंद पर कितनी कमाई

राजस्थान रॉयल्स को एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है जो कम खर्च में बड़ा फायदा दे रहा है. वह सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि मैच की गति भी तय कर रहे हैं. उनकी तेज बल्लेबाजी टीम को हर बार मजबूत शुरुआत दे रही है. तीन मैच पूरे सीजन का फैसला नहीं करते, लेकिन दिशा जरूर दिखाते हैं.

Vaibhav Suryavanshi Image Credit: Money 9

Vaibhav Sooryavanshi: IPL में हर सीजन कोई ना कोई नया सितारा उभरता है. लेकिन इस बार जो कहानी बन रही है, वह सिर्फ चमक-दमक की नहीं बल्कि असली कमाई और प्रदर्शन की है. Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 की शुरुआत ऐसे की है कि अब उनकी चर्चा सिर्फ उम्र या टैलेंट तक सीमित नहीं रही. उनकी बल्लेबाजी सीधे टीम के फायदे में बदल रही है.

कम खर्च में ज्यादा रिटर्न देने वाले खिलाड़ी के तौर पर वह राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं हैं. तीन मैचों में ही उन्होंने यह दिखा दिया है कि वह सिर्फ बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि मैच का रुख बदलने वाले बल्लेबाज हैं. उनकी हर पारी टीम को मजबूती दे रही है और यही वजह है कि अब उनकी तुलना एक शानदार निवेश से की जा रही है.

तीन मैच में धमाकेदार प्रदर्शन

IPL 2026 के पहले तीन मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 52 रन 17 गेंदों में बनाए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 रन 18 गेंदों में और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 रन सिर्फ 14 गेंदों में बनाए.
कुल मिलाकर उन्होंने 122 रन सिर्फ 49 गेंदों में बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 248.97 है. उन्होंने अब तक 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. यानी उनके 122 में से 106 रन सिर्फ बाउंड्री से आए हैं.

सिर्फ शो नहीं, असली असर

अक्सर युवा खिलाड़ी एक-दो अच्छी पारियां खेलकर चर्चा में आ जाते हैं. लेकिन वैभव का मामला अलग है. उनकी हर पारी में एक जैसा आक्रामक खेल दिख रहा है. तीनों मैचों में उन्होंने शुरुआत से ही रन बनाने का दबाव बनाया. चाहे मैच की स्थिति कोई भी रही हो, उन्होंने तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खास पारी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका प्रदर्शन खास रहा. बारिश से छोटे हुए मैच में उन्होंने तेज 39 रन बनाए और टीम को 150 तक पहुंचाने में मदद की. हालांकि मैच का सबसे चर्चित पल जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहला छक्का था, लेकिन असली बात उनकी पूरी पारी थी. उन्होंने लगातार रन बनाए और मैच का रुख बदल दिया.

टीम को मिल रहा जबरदस्त फायदा

सबसे बड़ी बात यह है कि वैभव का प्रदर्शन सीधे टीम के फायदे में बदल रहा है. HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन मैचों में उनकी कुल वैल्यू 3.77 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि उनकी लागत सिर्फ 23.57 लाख रुपये रही. यानी उन्होंने करीब 3.53 करोड़ रुपये का फायदा दिया है. मैच के हिसाब से देखें तो

  • CSK के खिलाफ 1.32 करोड़ का फायदा.
  • GT के खिलाफ 75 लाख.
  • MI के खिलाफ 1.47 करोड़.

निवेश जैसा रिटर्न

अगर उनके प्रदर्शन को निवेश की तरह देखें तो यह रिटर्न चौंकाने वाला है. उनका रिटर्न लगभग 16 गुना रहा है. यानी अगर 1 करोड़ रुपये लगाए जाएं तो वह करीब 16 करोड़ बन सकते हैं. और यह सब सिर्फ तीन मैचों में हुआ है.

यह भी पढ़ें: 19 महीनों में ₹15 का शेयर हुआ 10 हजार के पार, रचा गया अमीर बनने का खेल! सेबी ने लगाई 39 लोगों और कंपनियों के ट्रेडिंग पर रो