भारत की इकोनॉमी को झटका, 6वें पायदान पर खिसकी, पर ग्रोथ की रफ्तार बरकरार; 2031 तक बनेगी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!
IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2025 में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, हालांकि वो साल 2024 के पांचवें पायदान से खिसककर नीचे आ गया है. हालांकि मजबूत आर्थिक ग्रोथ के चलते भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.
IMF Report on Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर आई ताजा रिपोर्ट दोहरी तस्वीर पेश करती है. एक तरफ भारत 2025 में ग्रोथ के मामले में पांचवे पायदान से खिसककर छठे नंबर पर आ गया है. वहीं दूसरी तरफ इसकी ग्रोथ रफ्तार अब भी तेज बनी हुई है. यानी रैंकिंग में भले ही हल्की गिरावट आई हो, मगर लेकिन ग्रोथ की कहानी अभी भी बेहद मजबूत है. यही वजह है कि साल 20231 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन सकता है.
कैसे फिसला भारत?
इंरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF के ताजा आंकड़ों के अनुसार 2025 में भारत की GDP करीब 3.92 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है. इससे भारत अब यूनाइटेड किंगडम (4 ट्रिलियन डॉलर) और जापान (4.44 ट्रिलियन डॉलर) से पीछे हो गया है. वहीं वैश्विक रैंकिंग में टॉप पर यनाइटेड स्टेट्स यान US (30.8 ट्रिलियन डॉलर) है, जिसके बाद चीन (19.6 ट्रिलियन डॉलर) और जर्मनी (4.7 ट्रिलियन डॉलर) हैं. हालांकि 2024 में भारत पांचवें स्थान पर था और उसने यूके को पीछे छोड़ा था. लेकिन 2025 में एक बार फिर यूके आगे निकल गया है.
गिरावट की असली वजह
भारत की रैंकिंग में गिरावट का मुख्य कारण आर्थिक कमजोरी नहीं, बल्कि रुपये की कमजोरी है. IMF के मुताबिक रुपया 2024 में जहां 84.6 प्रति डॉलर था, वहीं 2025 में यह 88.5 तक कमजोर हो सकता है. चूंकि वैश्विक रैंकिंग डॉलर में तय होती है, इसलिए रुपये की गिरावट का सीधा असर भारत की पोजीशन पर पड़ा. हालांकि रुपये में देखें तो भारत की GDP 318 ट्रिलियन रुपये से बढ़कर 346.5 ट्रिलियन रुपये हो गई, यानी वास्तविक ग्रोथ मजबूत रही.
ग्रोथ है सबसे बड़ी ताकत
अगर वास्तविक ग्रोथ (Real Growth) की बात करें तो भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत उन चुनिंदा बड़े देशों में शामिल है, जहां आने वाले वर्षों में 6% से ज्यादा की ग्रोथ लगातार बनी रहने की उम्मीद है.यह दिखाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था अंदर से मजबूत है और खपत, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी बनी हुई है.
भविष्य का रोडमैप
- IMF के अनुमान के अनुसार भारत की रैंकिंग में यह गिरावट अस्थायी है. आने वाले वर्षों में भारत तेजी से वापसी कर सकता है.
- 2027 तक भारत फिर से यूके को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. (GDP: 4.58 ट्रिलियन डॉलर बनाम यूके 4.47 ट्रिलियन डॉलर)
- 2028 में जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना.(GDP: 5.06 ट्रिलियन डॉलर बनाम जापान 4.74 ट्रिलियन डॉलर)
- 2030 तक GDP करीब 6.17 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है.
- 2031 तक भारत दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं यानी इकोनॉमी में मजबूती से शामिल हो सकता है.
Latest Stories
अनिल अंबानी के दो करीबी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी ने लिया एक्शन
क्या भारत में 40300 रुपये में मिल सकती है स्विट्जरलैंड जैसी लाइफ, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; देखें डिटेल
भारत में बेरोजगारी दर 5 महीने के उच्च स्तर पर, मार्च में अनएम्प्लॉयमेंट रेट बढ़कर 5.1 फीसदी पर पहुंचा
