वंदे भारत में यात्री को दही में मिले जिंदे कीड़े, स्टाफ ने की ‘केसर’ बताकर टालने की कोशिश; IRCTC और वेंडर पर लगा ₹60 लाख का जुर्माना
पटना-टाटानगर वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़े मिलने के बाद बड़ा विवाद हुआ. वीडियो वायरल होने पर रेल मंत्रलाय ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी पर ₹10 लाख और वेंडर पर ₹50 लाख जुर्माना लगाया है. ट्रेन में एक्सपायर्ड दही मिलने से फूड सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.
पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए खाने में जिंदा कीड़े मिलने के बाद रेलवे ने मामले को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और संबंधित वेंडर पर भारी जुर्माना लगाया है. दरअसल, इस ट्रेन में एक यात्री को परोसी गई दही में जिंदा कीड़े मिले थे जिसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट किया था. इसके बाद रेल मंत्रालय ने इसका संज्ञान लिया.
क्या एक्शन हुआ
रेल मंत्रालय ने बताया कि ट्रेन संख्या 21896 (पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस) में 15 मार्च 2026 को एक यात्री द्वारा खाने की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. इस कार्रवाई के तहत आईआरसीटीसी पर ₹10 लाख और फूड सप्लाई करने वाले वेंडर पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही वेंडर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश भी दिए गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है.
क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में एक यात्री खाने में जिंदा कीड़े होने की शिकायत करता नजर आ रहा है. जब उसने दही का कप अटेंडेंट को दिखाया, तो शुरुआत में स्टाफ ने इसे “केसर” बताकर टालने की कोशिश की. इस पर यात्री और अन्य लोग हैरान रह गए. इसके बाद में यात्री ने पूरा फूड ट्रे दिखाया, जिसमें कीड़े अन्य खाने में भी रेंगते नजर आए. उसने सवाल उठाया कि अगर कोई ऐसा खाना खा ले तो क्या होगा.
जांच में क्या मिला
जांच के दौरान पता चला कि दही पहले से पैक्ड था और उसकी एक्सपायरी भी निकल चुकी थी. वीडियो के अंत में यात्री ने अटेंडेंट से शिकायत रजिस्टर में मामला दर्ज करने को कहा. इस घटना के बाद रेलवे की कैटरिंग और फूड सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें: बीमार होना जेब पर पड़ेगा भारी! पेनकिलर, एंटीबायोटिक समेत 900 दवाएं होंगी महंगी; जानें कितने बढ़ेंगे दाम
Latest Stories
पेट्रोल पंप पर कितना होता है पेट्रोल- डीजल का स्टॉक, कितने दिन का रहता है रिजर्व, जानें क्यों लग रही लंबी लाइन
Gold and Silver Rate Today: चांदी रिकॉर्ड हाई से ₹1.85 लाख आई नीचे, क्या खरीदारी का सही मौका, जानें सोने का क्या है हाल
₹70000 करोड़ का बूस्ट, Mazagon समेत इन 3 शिपबिल्डिंग कंपनियों में दिख रहा बड़ा मौका, रखें नजर
