बाजार में कुछ भी बिक सकता है! KFC ने लॉन्च किया फ्राइड चिकन टूथपेस्ट, 48 घंटे में ‘Sold Out’

क्या आपने कभी सोचा था कि टूथपेस्ट से चिकन की खुशबू आ सकती है? एक ऐसे फ्लेवर की कल्पना करें जो ब्रश करते वक्त आपके स्वाद को जगा दे. इस नई पेशकश ने सभी को चौंका दिया है. पूरी खबर जानिए…

KFC फ्राइड चिकन फ्लेवर टूथपेस्ट Image Credit: KFC website

KFC Fried Chicken Toothpaste Sold Out: बाजार की दुनिया अजीब है. यहां कुछ भी बिक सकता है, बशर्ते उसमें थोड़ा मजा, तगड़ी मार्केटिंग और वो चीज थोड़ी हटके हो. इसका ताजा उदाहरण है KFC और ऑस्ट्रेलियाई ओरल केयर ब्रांड Hismile की साझेदारी में लॉन्च हुआ फ्राइड चिकन फ्लेवर टूथपेस्ट. ये सोचना थोड़ा अटपटा लगता है कि लोग अपने दिन की शुरूआत मसाले के स्वाद करेंगे पर दरअसल, यह प्रोडक्ट लॉन्च होते ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में बन गया और महज 48 घंटे में सोल्ड आउट हो गया.

मुंह में मसाले, फिर भी ताजगी

यह टूथपेस्ट KFC के क्लासिक “11 हर्ब्स एंड स्पाइसेज” से प्रेरित है और ब्रश करते वक्त ऐसा स्वाद देता है जैसे कोई गरम और जूसी चिकन का टुकड़ा चख रहा हो. बावजूद इसके, यह मुंह में ताजगी और साफ-सफाई का वादा करता है.

13 डॉलर की कीमत पर लॉन्च हुए इस टूथपेस्ट को Hismile की वेबसाइट पर ही बेचा गया और मांग इतनी जबरदस्त रही कि 48 घंटे के भीतर स्टॉक खत्म हो गया. हालांकि, प्रोडक्ट सिर्फ मजेदार नहीं बल्कि फ्लोराइड-फ्री और “लॉन्ग-लास्टिंग ओरल हेल्थ बेनेफिट्स” जैसे दावों के साथ आया.

यह भी पढ़ें: IndiGo ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन कंपनी; Delta Airlines को छोड़ा पीछे

चिकन के साथ इलेक्ट्रिक ब्रश भी

जो लोग टूथपेस्ट नहीं ले सके उनके लिए Hismile ने KFC-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी पेश किया है जिसकी कीमत 59 डॉलर है और इसमें तीन क्लीनिंग मोड्स, सॉफ्ट ब्रिसल्स और इनबिल्ट टाइमर जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इस अजीब लेकिन सफल प्रयोग ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि वह चिकन फ्लेवर टूथपेस्ट का स्टॉक दोबारा मार्केट में कब लेकर आएंगे लेकिन इस बात से यह तय है कि बाजार में कुछ भी बिक सकता है.

Latest Stories

LPG संकट से देश के दो बड़े क्लाउड किचन बंद, 5000 में भी नहीं मिल रही गैस, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

इन 25000 के भरोसे आपकी LPG, सरकार को बॉटलिंग प्लांट की टेंशन, जानें डेली कितनी करते हैं गैस रीफिलिंग

Ground Report: LPG के लिए मारामारी, ₹2800 में हो रही 14 किलो गैस की कालाबाजारी; रात में भटकती रही महिला लेकिन नहीं मिला सिलेंडर

महीनों चले ईरान-अमेरिका युद्ध, इन देशों में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, जमकर रिजर्व में रखा है कच्चा तेल

LPG and Petrol price today: LPG, पेट्रोल और डीजल की आज क्या है कीमतें; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today 12-03-2026: लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोने-चांदी के भाव, डॉलर की मजबूती और बिकवाली बनी वजह, चेक करें रेट