Kotak Mahindra Bank में होगा बड़ा बदलाव, Ashok Vaswani साल के अंत में छोड़ेंगे MD & CEO का पद
Kotak Mahindra Bank के MD & CEO Ashok Vaswani ने व्यक्तिगत कारणों से 31 दिसंबर 2026 को कार्यकाल पूरा होने के बाद री-अपॉइंटमेंट नहीं लेने का फैसला किया है. बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उनके निर्णय को स्वीकार करते हुए नए MD & CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बैंक का कहना है कि नेतृत्व परिवर्तन तय रेगुलेटरी नियमों के तहत समय पर पूरा किया जाएगा.

Kotak Mahindra Bank: देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक Kotak Mahindra Bank में इस साल के अंत तक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है. बैंक के MD & CEO Ashok Vaswani ने फैसला किया है कि वह 31 दिसंबर 2026 को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा इस पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए री-अपॉइंटमेंट नहीं लेने का निर्णय लिया है.
शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि 27 जून को हुई Board of Directors की बैठक में Ashok Vaswani के फैसले को स्वीकार कर लिया गया. इसके साथ ही नए MD & CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. बैंक का कहना है कि नया नेतृत्व सभी लागू रेगुलेटरी नियमों के तहत तय समयसीमा के भीतर नियुक्त किया जाएगा, ताकि ट्रांजिशन बिना किसी बाधा के पूरा हो सके.
उत्तराधिकारी की तलाश शुरू
बैंक ने फिलहाल किसी संभावित उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, बैंक ने भरोसा जताया है कि नए प्रमुख की नियुक्ति समय पर कर दी जाएगी, जिससे बैंक के ऑपरेशन और लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी.
बदलते बैंकिंग सेक्टर में संभाली थी कमान
Ashok Vaswani ने ऐसे समय में बैंक की कमान संभाली थी, जब भारतीय बैंकिंग सेक्टर तेजी से बदल रहा था. डिजिटल बैंकिंग, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सख्त रेगुलेटरी माहौल के बीच बैंक ने अपनी कारोबारी रणनीति को मजबूत करने पर जोर दिया. उनके कार्यकाल में बैंक ने डिजिटल क्षमताओं, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में कई कदम उठाए.
निवेशकों की नजर नए CEO पर
बैंकिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी बड़े बैंक में शीर्ष नेतृत्व का बदलाव हमेशा महत्वपूर्ण होता है. नए CEO की रणनीति बैंक के भविष्य, ग्रोथ प्लान और निवेशकों के भरोसे पर असर डाल सकती है. ऐसे में बाजार की नजर अब इस बात पर रहेगी कि Kotak Mahindra Bank अपने अगले MD & CEO के रूप में किसे चुनता है.
यह भी पढ़ें: बाजार में इन 4 शेयरों का रहा दबदबा, एक हफ्ते में 17% तक चढ़ें; क्या आपके पोर्टफोलियो में है कोई नाम