भगोड़े मेहुल की 10 देशों में फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी- फ्लैट, ऑफिस से लेकर फैक्ट्री तक फैला है साम्राज्य
Mehul Choski जो पंजाब नेशनल बैंक के 13,400 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी है, को हाल ही में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब उसकी विदेशी संपत्तियों को जब्त करने के लिए 10 देशों से संपर्क कर रहा है.
Mehul Choksi Property: बेल्जियम में हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने चोकसी की विदेशों में मौजूद संपत्तियों को जब्त करने के लिए 10 देशों से संपर्क किया है. चोकसी पंजाब नेशनल बैंक के 13,400 करोड़ के घोटाले का मुख्य आरोपी है, और हाल ही में भारत की मांग पर बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. चोकसी के पास विदेशों में काफी प्रॉपर्टी है. चलिए जानते हैं कहां है चोकसी की प्रॉपर्टी और भारत में इसकी कितनी संपत्ति जब्त हो चुकी है.
चोकसी को कम से कम हफ्तेभर बेल्जियम की जेल में रखा जाएगा. मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने वाली संस्था ED चोकसी की संपत्तियों को इसलिए जब्त कर रही है ताकि उसे बेचकर बैंक घोटाले के पीड़ितों को उनका पैसा लौटा सके. वहीं दूसरी तरफ CBI उसके एक्स्ट्राडिशन (भारत वापसी) के प्रोसेस पर काम कर रही है.
किन देशों में है चोकसी की प्रॉपर्टी
एक देश की अदालत से दूसरी देश की अदालत को भेजे जाने वाले LR (लेटर्स रोगेटरी) से पता चलता है कि चोकसी की संपत्तियां कई देशों में हैं:
- हांगकांग
- सिंगापुर
- थाईलैंड
- अमेरिका
- बेल्जियम
- चीन
- इटली
- जापान
- ब्रिटेन
- UAE
इन देशों में ED ने LR भेजें हैं और चोकसी के कंपनियों, बैंक खातों और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी मांगी है.
ED ने थाईलैंड, अमेरिका, जापान और UAE से ये भी कहा है कि भारत में चोकसी की 85 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने के जो आदेश हैं, उन्हें वहां भी लागू किया जाए.
बता दें कि चोकसी का भांजा नीरव मोदी भी इसी घोटाले में आरोपी है जो अभी लंदन की जेल में है और भारत उसे भी वापस लाने की कोशिश कर रहा है.
अब तक कितनी संपत्ति जब्त हुई
अब तक ED को इस घोटाले में करीब 2,566 करोड़ रुपये की संपत्तियों को पीड़ितों को लौटाने के आदेश मिले हैं, और करीब 1,968 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं. इनमें 105 अचल संपत्तियां और करीब 230 करोड़ रुपये के गहने और कीमती धातुएं शामिल हैं.
और क्या है चोकसी के पास
चोकसी की UAE, अमेरिका, थाईलैंड और जापान में जो संपत्तियां हैं, उनमें फ्लैट, दफ्तर, फैक्ट्रियां और एक जापानी कंपनी में हिस्सेदारी शामिल है.
भारत में ED को करीब 598 करोड़ रुपये के गहने और कीमती चीजें भी मिली हैं.
Latest Stories
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर घटा, $5 अरब की गिरावट के बाद $721.02 अरब पर पहुंचा
Lab Grown Gold: पारे से सोना बनाने का दावा, क्या अब सस्ता होगा Gold? जानें पूरी कहानी
Infosys Q2 Results: मुनाफा 6.2% बढ़कर ₹7823 करोड़, हर शेयर पर ₹26 डिविडेंड का ऐलान
