RBI report on investment: पैसे लगाने में भारतीय निकले समझदार, कर दिया बड़ा खेल!
Reserve Bank of India की ताजा रिपोर्ट से साफ संकेत मिलता है कि भारतीय निवेशकों की सोच में बड़ा बदलाव आ रहा है. RBI के दिसंबर मासिक बुलेटिन के मुताबिक, FY25 में घरेलू बचत का रुख पारंपरिक और सुरक्षित निवेश विकल्पों से हटकर शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की ओर बढ़ा है. कम ब्याज दरों के चलते फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा और छोटी बचत योजनाओं का आकर्षण कमजोर पड़ा है. आंकड़ों के अनुसार, FY25 में बैंक डिपॉजिट 8.97 प्रतिशत घटकर 12.54 लाख करोड़ रुपये रह गए, जबकि पिछले दो सालों में इनमें बढ़ोतरी देखी गई थी. लाइफ इंश्योरेंस फंड में निवेश 17.3 प्रतिशत गिरकर 5.3 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं, पब्लिक प्रोविडेंट फंड को छोड़कर छोटी बचत योजनाओं में निवेश लगभग 24 प्रतिशत तक घट गया.
इसके उलट, इक्विटी और म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ना यह दिखाता है कि भारतीय अब ज्यादा रिटर्न की उम्मीद में जोखिम लेने को तैयार हैं. यह बदलाव देश के वित्तीय व्यवहार और निवेश संस्कृति में एक अहम मोड़ माना जा रहा है.
More Videos
HDFC Bank Controversy: HDFC Bank में हो गई बड़ी गड़बड़ी, लगा बड़ा आरोप!
टेलीकॉम सेक्टर में Airtel-VI-JIO में से बेहतर कौन? VI में आएगी 43% की तेजी
Reserve Bank Dividend, RBI Dividend का बड़ा खेल, आखिर पैसा आता कहाँ से है?
