RBI Warns Bank About Loan Default: क्या RBI की वॉर्निंग के बाद नहीं मिलेंगे अनसिक्योर्ड लोन?
भारतीय रिजर्व बैंक यानी Reserve Bank of India ने बैंकों और एनबीएफसी को अनसिक्योर्ड लोन को लेकर सतर्क किया है. RBI का कहना है कि पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड और इंस्टेंट ऐप-बेस्ड लोन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे डिफॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है. खासकर उन उधारकर्ताओं में जोखिम ज्यादा है, जिनकी आय सीमित है लेकिन एक से ज्यादा लोन चल रहे हैं. RBI की यह वॉर्निंग लोन पर पूरी तरह रोक नहीं है. बैंक और फाइनेंस कंपनियां अनसिक्योर्ड लोन देना जारी रखेंगी, लेकिन अब नियम ज्यादा सख्त होंगे. क्रेडिट स्कोर, आय की स्थिरता और पहले से चल रहे कर्ज की गहन जांच की जाएगी. कुछ मामलों में ब्याज दरें बढ़ सकती हैं या लोन अप्रूवल में समय लग सकता है. इस कदम का मकसद सिस्टम को सुरक्षित रखना है, ताकि भविष्य में बड़े पैमाने पर लोन डिफॉल्ट की स्थिति न बने. अच्छे क्रेडिट रिकॉर्ड वाले ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है.
More Videos
PM Internship Scheme: ₹9,000 स्टाइपेंड, 6-9 महीने की इंटर्नशिप, क्या युवाओं को मिलेगी नौकरी?
सोने-चांदी में निवेश करने वाले फिर होंगे ‘मालामाल’! 3.80 लाख तक जा सकता है भाव
Campa Cola के बाद अब डेयरी मार्केट में अंबानी की एंट्री! अमूल, मदर डेयरी का अब क्या होगा?
