₹6,160 सस्ती हुई चांदी, 5 दिन में सोना ₹2400 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का ताजा रेट

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए इस सप्ताह राहत की खबर है. पिछले 5 दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आई है. 12 जुलाई के मुकाबले 17 जुलाई तक चांदी ₹6,160 प्रति किलो और सोना ₹2,430 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.

Gold Silver Price Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Weekly : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए इस हफ्ते राहत भरी खबर है. पिछले 5 दिनों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 12 जुलाई के मुकाबले 17 जुलाई तक चांदी ₹6,160 प्रति किलो और सोना ₹2,430 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. आइए जानते हैं इस सप्ताह सोना-चांदी के नए भाव और प्रमुख शहरों में इनके ताजा रेट.

5 दिन में चांदी ₹6,160 सस्ती

पिछले 5 दिनों में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 12 जुलाई को 1 किलो चांदी का भाव ₹2,23,000 था, जो 17 जुलाई तक घटकर ₹2,16,840 रह गया. यानी इस दौरान चांदी ₹6,160 सस्ती हो गई.

5 दिन में सोना ₹2,430 सस्ता

सोने की कीमत में भी पिछले 5 दिनों के दौरान कमी दर्ज की गई है. 12 जुलाई को 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,44,030 था, जो 17 जुलाई तक घटकर ₹1,41,600 पर पहुंच गया. यानी इस अवधि में 10 ग्राम सोना ₹2,430 सस्ता हो गया.

आज प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति ग्राम)

शहर24 कैरेट (1 ग्राम)22 कैरेट (1 ग्राम)18 कैरेट (1 ग्राम)
चेन्नई₹14,345₹13,149₹10,969
मुंबई₹14,253₹13,065₹10,690
दिल्ली₹14,343₹13,149₹10,761
कोलकाता₹14,253₹13,065₹10,690
बेंगलुरु₹14,253₹13,065₹10,690
हैदराबाद₹14,253₹13,065₹10,690
केरल₹14,253₹13,065₹10,690
पुणे₹14,253₹13,065₹10,690
वडोदरा₹14,333₹13,139₹10,751
अहमदाबाद₹14,333₹13,139₹10,751
Source – Good Returns

आज प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,300₹23,000₹2,30,000
दिल्ली₹2,300₹23,000₹2,30,000
कोलकाता₹2,300₹23,000₹2,30,000
बेंगलुरु₹2,300₹23,000₹2,30,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
केरल₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,300₹23,000₹2,30,000
वडोदरा₹2,300₹23,000₹2,30,000
अहमदाबाद₹2,300₹23,000₹2,30,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹15000 सस्ती हुई चांदी, 5 दिन में सोना ₹4000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट