₹1 लाख अब हो गए ₹3.28 लाख! 2021 में खरीदा था Gold Bond तो 7 सितंबर है अहम तारीख
सितंबर 2021 में SGB 2021-22 Series VI में निवेश करने वालों के लिए 7 सितंबर 2026 अहम तारीख है. RBI ने प्रीमैच्योर Redemption Price 15334 रुपये प्रति यूनिट तय की है. 4682 रुपये प्रति ग्राम के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 228% Absolute Return बनता है. यानी ₹1 लाख का निवेश करीब 3.28 लाख रुपये हो सकता है, ब्याज का फायदा अलग है.

अगर आपने सितंबर 2021 में Sovereign Gold Bond यानी SGB की 2021-22 Series VI खरीदी थी, तो आपके निवेश की वैल्यू में बड़ा उछाल आया है. RBI ने इस सीरीज के लिए 7 सितंबर 2026 को होने वाले प्रीमैच्योर Redemption की कीमत 15334 रुपये प्रति यूनिट तय की है. उस समय ऑनलाइन निवेशकों के लिए SGB का इश्यू प्राइस 4682 रुपये प्रति ग्राम था.
₹1 लाख का निवेश अब करीब ₹3.28 लाख
सितंबर 2021 में खरीदे गए इस Gold Bond ने मौजूदा रिडेम्पशन प्राइस के आधार पर करीब 228% का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. इसमें होल्डिंग के दौरान मिलने वाला ब्याज शामिल नहीं है यानी अगर किसी निवेशक ने उस समय 1 लाख रुपये का निवेश किया था, तो मौजूदा Redemption Price के आधार पर उसकी रकम करीब 3.28 लाख रुपये हो सकती है. इसके अलावा निवेशक को होल्डिंग पीरियड के दौरान मिला ब्याज अलग से होगा.
7 सितंबर 2026 को पूरे होंगे 5 साल
SGB 2021-22 Series VI को 7 सितंबर 2021 को जारी किया गया था. निवेशक 7 सितंबर 2026 से इसके प्रीमैच्योर Redemption का विकल्प चुन सकते हैं, क्योंकि इश्यू की तारीख से पांच साल पूरे हो रहे हैं.
SGB सरकारी सिक्योरिटीज होती हैं, जिन्हें RBI सोने के ग्राम के आधार पर जारी करता है. इन्हें फिजिकल गोल्ड रखने के विकल्प के तौर पर देखा जाता है. निवेशक इश्यू के समय तय कीमत चुकाते हैं और मैच्योरिटी या लागू Redemption के समय बॉन्ड की वैल्यू के आधार पर भुगतान प्राप्त करते हैं.
₹15,334 कैसे तय हुई Redemption Price?
इस Gold Bond की Redemption Value 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत के आधार पर तय होती है. इसके लिए India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA की ओर से प्रकाशित पिछले तीन कारोबारी दिनों के सोने के औसत क्लोजिंग प्राइस को आधार बनाया जाता है.
इस Redemption के लिए 2 सितंबर, 3 सितंबर और 4 सितंबर 2026 की सोने की कीमतों को ध्यान में रखा गया है. इसी आधार पर Redemption Price 15334 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है.
2.5% सालाना ब्याज का फायदा भी मिला
SGB निवेशकों को सिर्फ सोने की कीमत बढ़ने का फायदा नहीं मिलता. इन बॉन्ड पर शुरुआती निवेश राशि पर 2.5% सालाना ब्याज भी मिलता है. यह ब्याज हर छह महीने में भुगतान किया जाता है.
इसका मतलब है कि 2021 में इस सीरीज में निवेश करने वाले निवेशकों का कुल रिटर्न सिर्फ 4682 से 15334 रुपये तक की बढ़ी वैल्यू तक सीमित नहीं है. होल्डिंग के दौरान मिला 2.5% सालाना ब्याज भी उनके कुल रिटर्न में शामिल होगा.
इसे भी पढ़ें- सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल? कच्चे तेल की कीमत, US Fed समेत इन 4 फैक्टर्स से होगा तय
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.