SpaceX का $40 अरब का AI दांव, Nvidia चीप खरीदने के लिए लेगा भारी कर्ज; समझें Musk का प्लान

SpaceX AI इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर रही है. कंपनी Nvidia के AI Chips खरीदने के लिए करीब 40 अरब डॉलर का कर्ज जुटाने पर बैंकों और निवेशकों से बातचीत कर रही है. इसमें करीब 10 अरब डॉलर बैंक लोन और 30 अरब डॉलर इंवेस्टमेंट ग्रेड डेट के जरिए जुटाने की योजना है.

SpaceX Nvidia के AI Chips खरीदने के लिए करीब 40 अरब डॉलर का कर्ज जुटाने की तैयारी में है. Image Credit:

SpaceX के मालिक Elon Musk आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर एक बड़ा दांव लगाने की तैयारी में हैं. SpaceX बैंकों और निवेशकों से करीब 40 अरब डॉलर का कर्ज जुटाने के लिए बातचीत कर रही है. इस रकम का इस्तेमाल Nvidia के एआई चिप्स खरीदने में किया जा सकता है. मामले से जुडे लोगों के मुताबिक बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और यह सौदा पूरा होगा या नहीं, यह तय नहीं है. अगर यह फंडिंग होती है तो यह एआई कंप्यूटिंग क्षमता में SpaceX के बडे विस्तार को दिखाएगी.

40 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

SpaceX करीब 40 अरब डॉलर का कर्ज जुटाने की कोशिश कर रही है. इसमें करीब 10 अरब डॉलर बैंक कर्ज और 30 अरब डॉलर निवेश ग्रेड कर्ज के जरिए जुटाने की योजना है. इस रकम का इस्तेमाल Nvidia के एआई चिप्स खरीदने में किया जाएगा. PIMCO इस संभावित सौदे को देखने वाले निवेश प्रबंधकों में शामिल है. हालांकि, अभी बातचीत शुरुआती चरण में है.

Apollo कर रहा वित्तीय व्यवस्था

Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, Apollo Global Management इस वित्तीय व्यवस्था का नेतृत्व कर रहा है. यह सौदा 2027 में पूरा होने की उम्मीद बताई गई है. SpaceX, Nvidia और Apollo ने इस मामले पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है. अगर यह फंडिंग पूरी होती है तो यह एआई इंफ्रास्ट्रक्च के लिए बडे़ वित्तीय सौदों में शामिल हो सकती है.

एआई कंप्यूटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही

दुनिया भर में कंपनियां और एआई मॉडल विकसित करने वाली कंपनियां एआई सिस्टम चलाने के लिए बडे़ डेटा सेंटर बना रही हैं. इन डेटा सेंटर में बड़ी संख्या में एआई चिप्स की जरूरत होती है. इसके लिए कंपनियां बडे़ स्तर पर निवेश के साथ कर्ज भी ले रही हैं. एआई कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ने से जमीन, चिप्स और बिजली उत्पादन से जुडे़ इक्विपमेंट की लागत पर भी दबाव बढ़ा है.

एआई क्लस्टर में तेजी से बढ़ रहे Nvidia Chips

Elon Musk ने हाल ही में अपने एआई कारोबार xAI के Colossus 2 कंप्यूटिंग क्लस्टर को लेकर जानकारी दी थी. उनके मुताबिक, Colossus 2 में फिलहाल 110,000 Nvidia GB200 चिप्स और 440000 GB300 चिप्स हैं. Musk ने कहा था कि 220000 और GB300 चिप्स अगले सप्ताह तक काम करने लग सकते हैं. इसके बाद नवंबर में 220000 और चिप्स के काम शुरू करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- RBI Rate Hike: आखिर 44 महीने बाद RBI ने क्यों बढ़ाया रेपो रेट, किसे बताया ग्रोथ की रुकावट में चुनौतियां?

SpaceX के शेयर पर भी दिखा असर

SpaceX के शेयर में बाजार बंद होने के बाद कारोबार के दौरान तेजी खत्म हो गई और शेयर 1.2 फीसदी गिरकर 169.79 डॉलर पर आ गया. दूसरी तरफ Nvidia के शेयर में मामूली तेजी रही. SpaceX के लिए यह फंडिंग एआई कंप्यूटिंग में विस्तार का रास्ता खोल सकती है. हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और सौदा पूरा होने की कोई गारंटी नहीं है.