₹123 करोड़ की प्रॉपर्टी डील का क्या है Suzlon से कनेक्शन?
यह डील देश की सबसे महंगी आवासीय प्रॉपर्टी डील में गिनी जा रही है और इसका सीधा संबंध Suzlon Energy से जुड़ता है. Radha Girish Tanti, जो Girish Tanti की पत्नी हैं, ने Mumbai के Worli इलाके में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है. यह फ्लैट 7139 वर्ग फुट में फैला हुआ है और वर्ली के हिंद साइकिल मार्ग पर स्थित आर्टेसिया प्रोजेक्ट में है. इस प्रॉपर्टी डील की कुल कीमत 123.51 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि इस लेनदेन पर 6.17 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की गई है.
यह प्रॉपर्टी Ravi Raheja से खरीदी गई है, जो मुंबई स्थित K Raheja group के ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. सीआरई मैट्रिक्स के डेटा के अनुसार, इस फ्लैट के साथ छह कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है. यह सौदा न केवल मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में चर्चा में है, बल्कि सुजलॉन एनर्जी से जुड़े बड़े नाम के कारण निवेशकों की नजर भी इस पर बनी हुई है. पूरी जानकरी के लिए देखें ये वीडियो…
More Videos
सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका या बड़ा रिस्क?
सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी क्यों रोकी? Jio BlackRock से मुकेश अंबानी करेंगे बड़ा खेल?
Baba Vanga की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, क्या 2026 में सोने-चांदी की कीमतें छूएंगी आसमान?
