टाटा मोटर्स ने 2.6 लाख रुपये में खरीदी 26 फीसदी हिस्सेदारी, तेलंगाना में इलेक्ट्रिक बस कारोबार से जुड़ा है मामला

टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस ने मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. इस सौदे के लिए 2.6 लाख रुपये का पेमेंट किया गया है. सौदा 28 सितंबर को पूरा हुआ. निवेश के बाद मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी बन गई है.

टाटा मोटर्स . Image Credit: @Money9live

टाटा मोटर्स की सब्सिडरी वाली कंपनी टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस ने एक ई- मोबिलिटी कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. इस सौदे के लिए कंपनी ने 2.6 लाख रुपये का पेमेंट किया है. टाटा मोटर्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सौदा 28 सितंबर को पूरा हुआ. इस निवेश के बाद मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी बन गई है. यह कंपनी ई मोबिलिटी कारोबार के लिए बनाई गई है. यह निवेश तेलंगाना में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव से जुड़ा है.

26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 2.6 लाख रुपये दिए

टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस ने मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी के 26000 इक्विटी शेयर खरीदे हैं. इन शेयरों की कीमत 10 रुपये प्रति शेयर है. इस तरह कुल सौदे की कीमत 2.6 लाख रुपये रही. यह हिस्सेदारी कंपनी के मौजूदा शेयरधारक से शेयर ट्रांसफर के जरिए खरीदी गई है. इसके लिए कैश पेमेंट किया गया है. टाटा मोटर्स के मुताबिक इस सौदे के लिए किसी सरकारी या रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं थी.

28 सितंबर को पूरा हुआ सौदा

टाटा मोटर्स ने बताया कि यह सौदा 28 सितंबर को पूरा हुआ. इसके बाद टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस के पास मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी की 26 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है. निवेश के बाद यह कंपनी टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी बन गई है. टाटा मोटर्स ने कहा कि यह निवेश उसके कारोबारी उद्देश्यों के दायरे में आता है. उसकी सहायक कंपनी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव से जुड़े टेंडर में हिस्सा ले रही है.

तेलंगाना में इलेक्ट्रिक बस कारोबार से जुड़ा निवेश

यह अधिग्रहण टाटा मोटर्स के तेलंगाना में इलेक्ट्रिक बस कारोबार से जुड़ा है. टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस और मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी की होल्डिंग कंपनी मातेश्वरी अर्बन ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव का टेंडर मिला है. इसी कारोबार से जुड़ी जरूरतों को देखते हुए टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी ने मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी में हिस्सेदारी खरीदी है.

अगस्त 2026 में बनी थी कंपनी

मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी को 11 अगस्त 2026 को बनाया गया था. कंपनी को ई मोबिलिटी कारोबार करने के लिए स्थापित किया गया है. इसका अथॉराइज्ड और पेड अप कैपिटल 10 लाख रुपये है. कंपनी हाल ही में शुरू हुई है. इसलिए पिछले तीन वर्षों के कारोबार से जुड़ा कोई टर्नओवर उपलब्ध नहीं है. टाटा मोटर्स ने बताया कि यह निवेश उसके कारोबारी उद्देश्यों के अनुरूप है.

ये भी पढ़ें- Tata Sons: लंबी कहानी में एक नया मोड़, रीऑर्गनाइजेशन से क्या खत्म हो जाएगा लिस्टिंग का विवाद?

निवेश के बाद सहयोगी कंपनी बनी

टाटा मोटर्स ने बताया कि यह सौदा संबंधित पक्ष के साथ लेनदेन नहीं था. हालांकि निवेश के बाद मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी बन गई है. इसके चलते अब यह टाटा मोटर्स से संबंधित पक्ष मानी जाएगी. टाटा मोटर्स ने यह भी बताया कि सौदा मौजूदा शेयरधारक से इक्विटी शेयर ट्रांसफर के जरिए हुआ है और इसके लिए किसी सरकारी या रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ी.