TCS Q1 Results 2026: नेट प्रॉफिट में 5% और रेवेन्यू में 14% की बढ़ोतरी; कंपनी ने किया ₹12 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

TCS Q1 Results 2026: TCS ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए मुनाफे के मामले में मामूली कमी दर्ज की. कंपनी का नेट प्रॉफिट बाजार की उम्मीदों से कम रहा, जबकि रेवेन्यू अनुमान से अधिक रहा. जून के आखिर में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 5,93,798 थी.

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के तिमाही के नतीजे. Image Credit: Getty image

TCS Q1 Results 2026: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे गुरुवार को जारी कर दिए. TCS ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए मुनाफे के मामले में मामूली कमी दर्ज की. कंपनी का नेट प्रॉफिट बाजार की उम्मीदों से कम रहा, जबकि रेवेन्यू अनुमान से अधिक रहा.

मुनाफा कितना बढ़ा?

देश की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के लिए 13,349 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12,760 करोड़ रुपये था.

हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले (QoQ) TCS के मुनाफे में लगभग 3% की गिरावट आई, क्योंकि Q4FY26 में IT कंपनी का मुनाफा 13,718 करोड़ रुपये था.

रेवेन्यू में इजाफा

इस तिमाही में रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये हो गया. इस तिमाही में ऑपरेशन से होने वाली आय सालाना आधार पर (YoY) 14% और पिछली तिमाही के मुकाबले (QoQ) 2.2% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये हो गई.

डिविडेंड का ऐलान

टीसीएस के बोर्ड ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है.

EBIT मार्जिन

EBIT तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 3% घटकर 17,317 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBIT मार्जिन 24% रहा, जो Q4FY26 में 25.3% था. ऐसा मुख्य रूप से वेतन में बढ़ोतरी के कारण हुआ.

‘मजबूत ऑर्डर बुक हासिल किया’

TCS के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर, के. कृतिवासन ने कहा, ‘जियो-पॉलिटिकल और मैक्रो-इकोनॉमिक चुनौतियों के बावजूद, Q1FY27 में हमारी ग्रोथ की रफ्तार और हमारी रणनीतिक स्थिति की मजबूती साफ दिखती है. हमने $9.5 अरब का मजबूत ऑर्डर बुक हासिल किया, जिसमें SKF के साथ AI-आधारित ट्रांसफॉर्मेशन की एक बड़ी डील भी शामिल है. साथ ही, हमने अलग-अलग रेवेन्यू कैटेगरी में नए क्लाइंट्स जोड़े और अपने AI बिजनेस को $2.6 अरब के सालाना रेवेन्यू रन रेट तक पहुंचाया है.’

कर्मचारियों की संख्या

जून के आखिर में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 5,93,798 थी. पिछले 12 महीनों में IT सर्विस में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर (एट्रिशन रेट) 13.6 फीसदी रही. TCS ने बताया कि उसने इस तिमाही के दौरान दुनिया भर में अपने सभी कर्मचारियों की सालाना सैलरी बढ़ाई और सैलरी स्ट्रक्चर को भारत के नए लेबर कोड की जरूरतों के हिसाब से बदला.

यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से कीवी देश के 57% एक्सपोर्ट पहले दिन से ही हो जाएंगे टैरिफ-फ्री, दोनों देशों के लिए खुलेंगे नए अवसर

Latest Stories

TCS में फिर हुई बंपर हायरिंग, पहली तिमाही में जुड़े 9279 नए कर्मचारी; AI पर भी बढ़ाया फोकस

भारत-न्यूजीलैंड FTA से कीवी देश के 57% एक्सपोर्ट पहले दिन से ही हो जाएंगे टैरिफ-फ्री, दोनों देशों के लिए खुलेंगे नए अवसर

SBI का 15 पैसे का दांव कराएगा 7366.39 करोड़ रुपये की कमाई, जानें- कैसे एक छोटा निवेश बंपर मुनाफे में बदलेगा

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को खरीदने के करीब अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, डिफेंस सेक्टर में बड़ी डील की तैयारी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम ट्रेड अनलॉक, आर्थिक साझेदारी और सप्लाई चेन मजबूत करने पर बनी सहमति

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर भारत, सरकार ने कई पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी हटाई; 2029 तक मिलेगा लाभ