ED जांच के बाद Vedanta ने दिया भरोसा, कंपनी बोली- कारोबार पर नहीं पड़ेगा कोई असर
वेदांता के शेयर पिछले कुछ दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में कंपनी के परिसरों पर हुई तलाशी के बाद निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई थी. हालांकि अब कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस कार्रवाई का उसके कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी के अनुसार न तो कोई जुर्माना लगाया गया है और न ही उसकी नियमित कारोबारी गतिविधियों में किसी तरह की बाधा आई है. वेदांता ने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि सभी परिचालन पहले की तरह सामान्य रूप से जारी रहेंगे.
बाजार जानकारो का मानना है कि शेयर में कमजोरी की वजह केवल ED जांच नहीं है. हाल के महीनों में शेयर में आई तेज तेजी के बाद निवेशक मुनाफावसूली भी कर रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक कंपनी का वैल्यूएशन पहले ही काफी बढ़ चुका है, इसलिए निकट अवधि में शेयर में कुछ और गिरावट या कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है. उनका कहना है कि फिलहाल नए निवेशकों को जल्दबाजी में एंट्री करने से बचना चाहिए. जिन निवेशकों को पहले से अच्छा मुनाफा मिल चुका है, वे आंशिक प्रॉफिट बुकिंग पर विचार कर सकते हैं, जबकि लंबी अवधि के निवेशक शेयर को होल्ड बनाए रख सकते हैं.