रुपये से डॉलर तक कौन तय करता है करेंसी की वैल्यू, जानें फॉरेक्स मार्केट का पूरा गणित – Money9live

रुपये से डॉलर तक कौन तय करता है करेंसी की वैल्यू, जानें फॉरेक्स मार्केट का पूरा गणित

दुनिया भर की करेंसी की वैल्यू किसी एक संस्था द्वारा तय नहीं की जाती. यह ग्लोबल फॉरेक्स मार्केट में सप्लाई और डिमांड के आधार पर तय होती है. ब्याज दर, महंगाई, व्यापार संतुलन और सेंट्रल बैंक की नीतियां इसमें अहम भूमिका निभाती हैं.

रुपये से डॉलर तक कौन तय करता है करेंसी की वैल्यू, जानें फॉरेक्स मार्केट का पूरा गणित
फॉरेक्स मार्केट क्या हैदुनिया का सबसे बड़ा और विकेंद्रीकृत बाजार फॉरेक्स मार्केट है. यही वह जगह है जहां विभिन्न देशों की मुद्राओं की खरीद बिक्री होती है. यहां रोजाना ट्रिलियन डॉलर का कारोबार होता है और यही करेंसी की कीमत तय करता है.
1 / 5
सप्लाई और डिमांड का खेलअगर किसी देश की मुद्रा की मांग बढ़ती है तो उसकी वैल्यू मजबूत होती है. ज्यादा नोट छापने या कम मांग होने पर वैल्यू गिरती है. यही मूल सिद्धांत करेंसी मार्केट को चलाता है.
2 / 5
फ्लोटिंग और पेग्ड सिस्टमज्यादातर देश फ्लोटिंग एक्सचेंज रेट सिस्टम अपनाते हैं जहां बाजार रेट तय करता है. कुछ देश जैसे सऊदी अरब अपनी मुद्रा को डॉलर से जोड़कर रखते हैं, जिसे पेग्ड सिस्टम कहते हैं.
3 / 5
सेंट्रल बैंक का रोलसेंट्रल बैंक सीधे रेट तय नहीं करते, लेकिन ब्याज दर बदलकर और बाजार में हस्तक्षेप करके असर डालते हैं. अमेरिका में फेड की दरें बढ़ने पर डॉलर मजबूत हो जाता है.
4 / 5
RBI और रुपयाभारत में रुपया फ्लोटिंग सिस्टम पर चलता है. RBI सीधे वैल्यू तय नहीं करता, लेकिन ज्यादा उतार चढ़ाव होने पर बाजार में हस्तक्षेप कर स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करता है.
5 / 5