T20 World Cup 2026: PAK अब चलेगा नया पैंतरा, ICC के सेंक्शन से बचने के लिए इस नियम का लिया सहारा, अब ऐसे घेरेगा BCCI

भारत–पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से अचानक हटने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर ICC की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. सजा से बचने के लिए PCB अब फोर्स मेज्योर नियम का सहारा ले रहा है. वहीं BCCI ने इस दलील को कमजोर बताते हुए ICC के सामने पाकिस्तान को घेरने की तैयारी कर ली है.

ICC Action On Pakistan Cricket Board Image Credit: Canva/ Money9

ICC Action On Pakistan Cricket Board: भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से आखिरी वक्त पर हटने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कार्रवाई की तलवार लटक रही है. इस संभावित कार्रवाई से बचने के लिए PCB अपने बचाव में Force Majeure (फोर्स मेज्योर) यानी असाधारण परिस्थितियों का हवाला देने की तैयारी कर रहा है. मामला अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सरकार, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय नियमों की भी एंट्री हो चुकी है.

Force Majeure का सहारा लेगा PCB

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, PCB ICC को यह दलील देगा कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला उसके नियंत्रण से बाहर था. बोर्ड अपने पक्ष में पाकिस्तान सरकार की 1 फरवरी की सोशल मीडिया पोस्ट को सबूत के तौर पर पेश करेगा, जिसमें भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात कही गई थी. PCB का कहना है कि यह एक असाधारण स्थिति थी, इसलिए फोर्स मेज्योर क्लॉज लागू होना चाहिए.

ICC की चेतावनी और संभावित सजा

International Cricket Council ने पाकिस्तान के कदम पर नाराजगी जताते हुए साफ किया है कि इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं. हालांकि ICC ने अभी सजा का खुलासा नहीं किया है, लेकिन PCB पर भारी जुर्माना लग सकता है. इसके अलावा, पाकिस्तान को कुछ समय के लिए द्विपक्षीय सीरीज खेलने से रोका जा सकता है, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग-थलग पड़ सकता है.

पुराने उदाहरण, लेकिन हालात अलग

क्रिकेट इतिहास में पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं. 1996 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका जाने से इनकार किया था. 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया. इन मामलों में किसी बोर्ड पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन मौजूदा मामला अलग है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में होना था, जो एक न्यूट्रल वेन्यू है. ऐसे में ICC यह सवाल उठा सकता है कि अगर PCB ने श्रीलंका में बाकी मैच खेलने पर सहमति दी है, तो सिर्फ भारत के खिलाफ मैच से क्यों पीछे हटा.

BCCI का पलटवार और राजनीति के आरोप

Board of Control for Cricket in India (BCCI) के अधिकारियों का कहना है कि PCB की दलील कमजोर है. उनका तर्क है कि उसी दिन पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने भारत के खिलाफ मैच खेला था, जब सरकार ने बहिष्कार की बात कही थी. BCCI का यह भी कहना है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट में राजनीति घुसा रहे हैं. पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर भारत आने से इनकार किया और अब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया. इससे विश्व क्रिकेट में एक नया विवाद खड़ा हो गया है.

Latest Stories

हड़ताल पर जाएंगे Ola-Uber और रैपिडो के ड्राइवर्स, 7 फरवरी को करेंगे चक्‍काजाम, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में फिर शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाएगा कोहरा; दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

T20 World Cup 2026: इस भारतीय के हाथ में अमेरिकी टीम की कमान, दिल्ली-गुजरात से लेकर पंजाब के हैं ये 9 खिलाड़ी

भारत से नहीं हुआ मैच तो 315 करोड़ गंवाएगा पाकिस्तान! PCB पर जियोस्टार कर सकता है केस, ICC ने दी चेतावनी

यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में ओले -बिजली गिरने का अलर्ट; अगले 7 दिनों में 3 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा असर

Bihar Budget 2026-27: नीतीश सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, पिछले साल से 10 फीसदी ज्यादा