देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी, 3 से 5 डिग्री तक ऊपर जाएगा पारा, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में इस हफ्ते अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है. IMD के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और मध्य भारत में गर्मी बढ़ेगी. 4 से 6 मार्च के बीच जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं दिल्ली में तापमान 30 से 33 डिग्री पारा रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Vipin Kumar/HT via Getty Images

IMD Weather Alert: उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस हफ्ते अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है. बीते 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया.

इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाकी हिस्सों में 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में 4 से 6 मार्च 2026 के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. यह असर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा, जो 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

तेज हवाओं का भी अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, असम और मेघालय में 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. वहीं हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 1 से 4 मार्च के दौरान तेज हवाओं की संभावना है.

अभी और बढ़ेगा पारा

IMD के मुताबिक, अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 4°C तक और बढ़ सकता है. इसके बाद खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान सामान्य से 3 से 5°C ऊपर बना रहेगा. पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. महाराष्ट्र में भी अगले पांच दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में क्या है मौसम का हाल ?

दिल्ली में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान कई जगह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक ऊपर रहा. वहीं 28 फरवरी को आसमान साफ रहेगा और रात में हल्की धुंध रह सकती है. जबकि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके अलावा 1 से 3 मार्च के बीच दिन में 15 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Latest Stories

तमिलनाडु 59, कर्नाटक 42… परिसीमन के बाद दक्षिण के 5 राज्यों में कितनी हो जाएंगी सीटें, अमति शाह ने समझाया गणित

देशभर में भीषण गर्मी का अलर्ट, कई राज्यों में 44 डिग्री तक जाएगा पारा; IMD ने किया अलर्ट

TIME मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में ट्रंप-Xi समेत 4 भारतीयों के नाम, सुंदर पिचाई से लेकर रणबीर कपूर के इस काम का माना लोहा

इस शुक्रवार OTT पर धमाका, Taapsee Pannu से लेकर Vijay Varma का दिखेगा जलवा, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

अब झुलसाएगी गर्मी! UP में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; दिल्ली-राजस्थान समेत कई इलाकों में लू का अलर्ट

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट तक बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा