भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा
भारत और पाकिस्तान के ऊपर करीब 1000 किलोमीटर लंबा घना बादलों का घेरा बन गया है, जिससे उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. खासकर पहाड़ी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.
Weather Forcast Today: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है, जिससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में इन इलाकों की यात्रा की योजना बना रहे पर्यटकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
1000 किमी लंबा बादलों का घेरा
सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1000 किलोमीटर लंबा घना बादलों का क्षेत्र दिखाई दिया है, जो भारत और पाकिस्तान के ऊपर फैला हुआ है. यह बादल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों को कवर कर रहे हैं, जिससे साफ है कि मौसम का असर बड़े इलाके में देखने को मिलेगा.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम
यह पूरा सिस्टम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बन रहा है, जो भूमध्यसागर क्षेत्र से आता है. इसके प्रभाव से अगले 48 से 72 घंटों में कई जगहों पर बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही हिमस्खलन के भी खतरे बन सकते हैं.
बारिश, ओले और तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ओलावृष्टि, बिजली गिरने और अचानक तापमान गिरने की भी आशंका है. खासकर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है.
मौसम विभाग ने की चेतावनी जारी
मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके अलावा 4 से 9 अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में कई जगहों पर बारिश और तूफानी मौसम देखने को मिल सकता है.
एडवाइजरी में यह भी चेतावनी दी गई है कि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है, खासकर पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
किसानों और शहरों पर असर
इस बारिश का असर किसानों और आम लोगों पर भी पड़ सकता है. खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है, वहीं शहरों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. फिलहाल यह बारिश गर्मी से थोड़ी राहत जरूर देगी, लेकिन लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की जरूरत है, खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों के लिए.
Latest Stories
कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान
रोज कितना तेल खाना है सही, ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, FSSAI ने बताई हेल्दी लिमिट
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें बोर्डिंग स्टेशन; जानें बोर्डिंग और कैंसिलेशन के नए नियम
