Home Insurance: आग-बाढ़ या एक हादसा और सालों की मेहनत बर्बाद! क्या आपके घर के पास है यह सुरक्षा कवच?
Home Insurance: घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन सिर्फ घर खरीद लेना ही काफी नहीं है. उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है. आग, भूकंप, बाढ़, तूफान, चोरी या किसी अन्य अप्रत्याशित घटना से घर और उसमें रखे सामान को बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसे में होम इंश्योरेंस आपकी आर्थिक सुरक्षा की मजबूत ढाल बन सकता है.
होम इंश्योरेंस आपके घर की संरचना के साथ-साथ उसमें मौजूद कीमती सामान को भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है. किसी दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मरम्मत या नुकसान की भरपाई का खर्च बीमा कंपनी उठाती है, जिससे आपकी वित्तीय टेंशन काफी हद तक कम हो जाती है.
हालांकि, होम इंश्योरेंस खरीदने से पहले पॉलिसी का कवरेज, सम इंश्योर्ड, प्रीमियम, क्लेम प्रक्रिया और किन परिस्थितियों में क्लेम नहीं मिलेगा, यह जरूर जांच लेना चाहिए. सही होम इंश्योरेंस चुनकर आप अपने सपनों के घर और भविष्य दोनों को सुरक्षित बना सकते हैं. होम इंश्योरेंस से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखिए यह खास वीडियो.
More Videos
LIC Policy Holders के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹59,725 करोड़ का रिकॉर्ड बोनस, क्या आपकी पॉलिसी पर मिलेगा?
सिर्फ घर खरीदना काफी नहीं, उसे सुरक्षित करना भी जरूरी है; जानें क्यों चाहिए होम इंश्योरेंस
TATA AIG, Star Health, Insurance Companies पर सबसे बड़ा खुलासा
