LIC Policy Holders के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹59,725 करोड़ का रिकॉर्ड बोनस, क्या आपकी पॉलिसी पर मिलेगा?
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने पार्टिसिपेटिंग (विद-प्रॉफिट) पॉलिसीधारकों को 59,725 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बोनस का ऐलान किया है. यह पिछले साल की तुलना में लगभग 6% अधिक है और अब तक का सबसे बड़ा बोनस माना जा रहा है. इस बोनस का लाभ केवल उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके पास एंडोमेंट, मनी बैक, होल लाइफ या अन्य बोनस योग्य पॉलिसियां हैं. वहीं, ULIP और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान रखने वाले ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा. विद-प्रॉफिट पॉलिसियों में कंपनी अपने मुनाफे का एक हिस्सा बोनस के रूप में ग्राहकों को देती है, जिसका भुगतान आमतौर पर पॉलिसी मैच्योर होने या पॉलिसीधारक की मृत्यु के समय किया जाता है.
LIC की वित्तीय स्थिति भी पहले से मजबूत हुई है. कंपनी का नया कारोबार और मुनाफा बढ़ा है, जबकि वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) और VNB मार्जिन में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि, एक चिंता की बात यह है कि पांच साल बाद पॉलिसी जारी रखने वाले ग्राहकों की संख्या कुछ कम हुई है. इसे सुधारने के लिए LIC ग्राहकों को समय-समय पर रिमाइंडर भेज रही है, My LIC ऐप और WhatsApp जैसी डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दे रही है. मजबूत पूंजी, बेहतर सॉल्वेंसी रेशियो और बड़ी बाजार हिस्सेदारी के कारण LIC आज भी देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी बनी हुई है.
More Videos
क्या घट जाएगा इंश्योरेंस का प्रीमियम? IRDAI के नए नियम से ग्राहकों का बोझ हो सकता है कम
क्यों पैसे देने के बाद भी Health Insurance क्लेम हो जाता है रिजेक्ट, समझें क्या करें-क्या न करें?
Home Insurance: आग-बाढ़ या एक हादसा और सालों की मेहनत बर्बाद! क्या आपके घर के पास है यह सुरक्षा कवच?
