₹18 लाख के गहने हुए चोरी, 15 साल की लंबी लड़ाई के बाद मिला ₹43 लाख का मुआवजा!
आज जो हम आपको सुनाने जा रहे हैं वो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि असली कहानी हैं जहां एक व्यक्ति ने 15 साल की लड़ाई के बाद 18 लाख रुपये के खोए सोने के बदले ₹43 लाख का मुआवजा हासिल किया. ये लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ लड़ी गई. क्या है मामला और क्यों इस इंसान को ये लड़ाई लड़ने में 15 साल का समय लग गया. आइए आपको बताते हैं इस वीडियो में…
7 जनवरी 2010 को दोपहर करीब 1.30 बजे, मिस्टर शर्मा अपनी पत्नी के सोने के गहने एक थैली में रखकर स्कूटर से नरेला जा रहे थे, क्योंकि उन्हें चांदनी चौक के दरीबा कलां में एक ज्वेलरी स्टोर पर जाना था. दोपहर करीब 3 बजे, उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जेब से थैली गायब है. वह तुरंत बवाना पुलिस स्टेशन गए और नुकसान की रिपोर्ट की, जिसके लिए पुलिस ने NCR (नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट) जारी की.
More Videos
Insurance for All by 2047: हर नागरिक तक बीमा पहुंचाने के लक्ष्य पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?
युद्ध में क्या काम आता है ट्रेवल इंश्योरेंस? जानिए नियम और क्लेम की सच्चाई
प्रीमियम भरने के बाद भी नहीं मिला क्लेम? हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
