Annu Projects की लिस्टिंग के बाद बदल गया IPO गेम! अब किसमें पैसा लगाएं?
IPO बाजार में निवेशकों की नजर अब एक के बाद एक आने वाले नए IPO पर है. Annu Projects की डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद निवेशकों के बीच चिंता बढ़ी है कि आखिर अगले IPO में कमाई का मौका कहां बनेगा. वहीं Purple Style Labs, Deepa Jewellers, Rays of Belief और Lumino Industries के IPO को लेकर भी बाजार में चर्चा तेज है. इन IPO के GMP में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में सवाल है कि किस IPO में लिस्टिंग गेन की उम्मीद ज्यादा है और किस IPO में निवेश करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. GMP, लिस्टिंग और बाजार के रुझान से क्या संकेत मिल रहे हैं? जानिए इन IPO से जुड़ी पूरी जानकारी इस वीडियो में.