IPO खुलने से पहले GMP मचा रहा गदर,₹118 के शेयर पर ₹45,000 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
जुलाई में निवेश का मौका तलाश रहे निवेशकों के लिए Devson Catalyst IPO चर्चा में है. 9 जुलाई से खुलने वाले इस SME IPO का GMP मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद जगा रहा है. ऐसे में सवाल है कि कंपनी का कारोबार कितना दमदार है और क्या यह IPO निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न का अवसर साबित हो सकता है?

Devson Catalyst IPO : अगर आप जुलाई में किसी ऐसे SME IPO की तलाश में हैं, जो लिस्टिंग के साथ बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखता हो, तो Devson Catalyst IPO आपकी नजरों में जरूर होना चाहिए. 9 जुलाई से खुलने वाला यह ₹42.34 करोड़ का बुक-बिल्डिंग इश्यू फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण है. कंपनी ने प्राइस बैंड ₹112-118 प्रति शेयर तय किया है, जबकि रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹1.41 लाख का निवेश करना होगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि कंपनी का कारोबार कितना मजबूत है, पैसे का इस्तेमाल कहां होगा और क्या यह IPO निवेशकों के लिए कमाई का मौका बन सकता है? आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
Devson Catalyst IPO Details
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| आईपीओ खुलने की तारीख | 9 से 13 जुलाई, 2026 |
| लिस्टिंग की तारीख | गुरुवार, 16 जुलाई, 2026 |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹112 से ₹118 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 1,200 शेयर |
| इश्यू का प्रकार | फ्रेश इश्यू + ऑफर फॉर सेल (OFS) |
| आईपीओ का प्रकार | बुक बिल्डिंग आईपीओ |
| लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | बीएसई एसएमई (BSE SME) |
GMP दे रहा बंपर लिस्टिंग गेन का संकेत
देवसन कैटेलिस्ट एसएमई आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) निवेशकों के लिए मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद जगा रहा है. 4 जुलाई 2026 की दोपहर 3 बजे कंपनी का GMP ₹19 दर्ज किया गया, जबकि आईपीओ का अपर प्राइस बैंड ₹118 है.
इसके आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब ₹137 मानी जा रही है, जो इश्यू प्राइस से लगभग 16.10% अधिक है. यदि यही रुझान लिस्टिंग तक बना रहता है, तो एक लॉट पर निवेशकों को करीब ₹22,800 तक का संभावित मुनाफा मिल सकता है. यानी रिटेल निवेशकों 45 हजार रुपये से अधिक का लाभ हो सकता है. हालांकि, GMP केवल ग्रे मार्केट के संकेत होते हैं और वास्तविक लिस्टिंग बाजार की परिस्थितियों व निवेशकों की मांग पर निर्भर करती है.
क्या करती है कंपनी?
देवसन कैटेलिस्ट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले कैटेलिस्ट, एडसॉर्बेंट्स और सिरेमिक बॉल्स का निर्माण करती है. ये उत्पाद तेल एवं गैस रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल, स्टील, उर्वरक (फर्टिलाइजर) और अन्य प्रोसेसिंग उद्योगों में मशीनों और उत्पादन प्रक्रिया को अधिक कुशल और भरोसेमंद बनाने में मदद करते हैं. कंपनी का गुजरात में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता करीब 6,205 मीट्रिक टन है. देवसन कैटेलिस्ट अपने उत्पादों की आपूर्ति भारत के साथ-साथ विदेशों के ग्राहकों को भी करती है, जिससे कंपनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मौजूदगी है.
यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹99 के शेयर पर ₹67,200 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.