IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹4,620 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
अगर आप आईपीओ में निवेश का मौका तलाश रहे हैं, तो कुसुमगर लिमिटेड का आईपीओ आपके लिए अहम हो सकता है. 650 करोड़ रुपये का यह इश्यू 8 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा. खास बात यह है कि सब्सक्रिप्शन शुरू होने से पहले ही कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में मजबूत प्रदर्शन कर रहा है और मौजूदा जीएमपी संभावित शानदार लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है.
Kusumgar Ltd IPO : अगर आप नए आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो कुसुमगर लिमिटेड (Kusumgar Ltd) का आईपीओ आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. कंपनी का 650 करोड़ रुपये का आईपीओ 8 जुलाई 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 10 जुलाई तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे. कंपनी ने प्रति शेयर 398 से 419 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है, जबकि एक लॉट में 35 शेयर शामिल हैं. सब्सक्रिप्शन शुरू होने से पहले ही इश्यू ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है.
Kusumgar IPO Details
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| आईपीओ खुलने की तारीख | 8 से 10 जुलाई 2026 |
| लिस्टिंग की तारीख | 15 जुलाई 2026 (बुधवार) |
| फेस वैल्यू | ₹1 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹398 से ₹419 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 35 शेयर |
| बिक्री का प्रकार | केवल OFS (ऑफर फॉर सेल) |
| इश्यू का प्रकार | बुक बिल्डिंग आईपीओ |
| लिस्टिंग एक्सचेंज | बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) |
GMP का हाल क्या है?
IPO खुलने से पहले ही यह ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. 3 जुलाई की सबुह 9:55 बजे इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 132 रुपये है, जो 31 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन की ओर संकेत कर रहा है. इस स्तर पर निवेशकों को हर लॉट पर 4620 रुपये का फायदा हो सकता है. हालांकि, सिर्फ जीएमपी देखकर निवेश संबंधित निर्णय लेना जोखिम भरा हो सकता है.
निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम
इस आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,665 रुपये का निवेश करना होगा.

क्या करती है कंपनी?
कुसुमगर लिमिटेड (Kusumgar Ltd) की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी. कंपनी इंजीनियर्ड फैब्रिक्स (Engineered Fabrics) यानी बुने हुए (Woven), कोटेड (Coated) और लैमिनेटेड (Laminated) सिंथेटिक कपड़ों का निर्माण करती है. इन उत्पादों का मुख्य रूप से पॉलीएमाइड (Polyamide) और पॉलिएस्टर (Polyester) फिलामेंट के साथ पॉलीयूरीथेन (Polyurethane) तकनीक पर आधारित होता है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी ने 1,000 से अधिक अलग-अलग फैब्रिक (SKU) विकसित किए हैं. कंपनी के उत्पादों का उपयोग एयरोस्पेस और डिफेंस, औद्योगिक और ऑटोमोबाइल और आउटडोर और लाइफस्टाइल जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है.
यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹99 के शेयर पर ₹67,200 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Parle-G और Melody चॉकलेट बनाने वाली कंपनी लाने वाली है IPO, इन बैंकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी; $1 बिलियन पर नजर
₹1000 करोड़ का IPO ला रही है डायपर बनाने वाली कंपनी, फाइल किए ड्राफ्ट पेपर्स; जानें पूरी डिटेल
Vishal Mega Mart को टक्कर देने आ रही Ratnadeep Retail! DRHP किया दाखिल; ₹400 करोड़ से अधिक जुटाएगी कंपनी
