16 मार्च से खुलेगा कीटनाशक बनाने वाली कंपनी का IPO, प्राइस बैंड तय, सिंगापुर से लेकर UAE तक कारोबार, चेक करें पूरी डिटेल

एग्रोकेमिकल कंपनी GSP Crop Science का IPO 16 मार्च को खुलेगा और 18 मार्च को बंद होगा, जिसका प्राइस बैंड तय किया गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹400 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है, इसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल है. अगर आप भी इसमें दांव की सोच रहे हैं तो ये डिटेल जान लें.

आईपीओ Image Credit: canva

GSP Crop Science IPO: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए जल्‍द एक नया मौका आने वाला है. एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी GSP Crop Science अपना IPO लेकर आ रही है. यह IPO 16 मार्च से निवेश के लिए खुलेगा और बुधवार 18 मार्च को बंद होगा. इसके लिए कंपनी ने प्राइस बैंड भी तय कर दिया है.

प्राइस बैंड और लॉट साइज

कंपनी ने IPO के लिए ₹304 से ₹320 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. हर शेयर की फेस वैल्यू ₹10 रखी गई है. इस IPO में आवेदन के लिए 46 शेयर का एक लॉट तय किया गया है. इसके बाद निवेशक 46 शेयर के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं.

कितने शेयरों की पेशकश?

IPO में ₹240 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 50 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. OFS के तहत प्रमोटर विलासबेन व्रजमोहन शाह, भावेश व्रजमोहन शाह और कप्पा ट्रस्ट अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. कंपनी इस इश्यू से करीब ₹400 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है . अगर शेयर अपर प्राइस बैंड पर लिस्ट होता है तो कंपनी का संभावित मार्केट कैप लगभग ₹1,488.6 करोड़ हो सकता है.

निवेशकों के लिए कितना रिजर्व?

कंपनी ने IPO में अलग-अलग निवेशक वर्गों के लिए शेयर रिजर्व किए हैं .

  • 50% शेयर QIB (क्‍वालिफाइड इंस्‍टीट्यूशनल बायर्स) के लिए
  • 15% NII (नॉन इंस्‍टीट्यूशनल इंवेस्‍टर्स) के लिए
  • 35% रिटेल निवेशकों के लिए

कब होगा अलॉटमेंट?

IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 20 मार्च को फाइनल किया जाएगा. इसके बाद 23 मार्च को रिफंड प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन अलॉटेड निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर किए जाएंगे. कंपनी के शेयर 24 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 52 वीक हाई से 29% लो पर रेखा झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्‍टॉक, हाई वैल्‍यूएशन बना रोड़ा, फिर भी भरोसा कायम

कौन हैं इस IPO के मैनेजर?

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Equirus Capital और Motilal Oswal Investment Advisors हैं . वहीं MUFG Intime India को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है .

कंपनी का कारोबार

GSP Crop Science एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी है. यह कीटनाशक, हर्बीसाइड, फंगीसाइड और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर बनाती है. कंपनी किसानों को फसल सुरक्षा से जुड़े समाधान देती है ताकि कीट, खरपतवार और बीमारियों से फसल को बचाया जा सके और उत्पादकता बढ़ सके. कंपनी भारत के 20 राज्यों में काम करती है . इसके अलावा इसके प्रोडक्ट अमेरिका, ब्राजील, उरुग्वे, वियतनाम, सिंगापुर, UAE और ऑस्ट्रेलिया समेत 37 देशों में भी निर्यात किए जाते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.