HR सेक्टर की इस कंपनी को प्री-IPO फंडिंग से मिला मजबूत सपोर्ट, Zoho, Pegasus जैसे बड़े नाम शामिल
आईपीओ की तैयारी कर रही एक HR सॉल्यूशंस कंपनी ने लिस्टिंग से पहले निवेशकों का भरोसा हासिल किया है. प्री-आईपीओ फंडिंग, बड़े कॉरपोरेट नामों की हिस्सेदारी और विस्तार की योजनाओं ने कंपनी को बाजार में चर्चा का विषय बना दिया है. निवेशक अब इसके आगे के कदम और आईपीओ डिटेल्स पर नजर बनाए हुए हैं.

Upcoming IPO: मानव संसाधन (HR) समाधान देने वाली कंपनी CIEL HR Services ने अपने प्रस्तावित आईपीओ से पहले 30 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. इस प्री-आईपीओ फंडरेजिंग में देश की कुछ जानी-मानी कंपनियों और निवेशकों ने हिस्सा लिया है. कंपनी का यह कदम विस्तार योजनाओं और बाजार में लिस्टिंग की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.
प्री-IPO प्लेसमेंट से जुटाए 30 करोड़ रुपये
CIEL HR Services ने सार्वजनिक घोषणा में बताया कि कंपनी ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत 27,27,272 इक्विटी शेयर 110 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए हैं. इस तरह कुल 30 करोड़ रुपये जुटाए गए. इस फंडरेज को कंपनी के बोर्ड ने 17 नवंबर को और शेयरधारकों ने 28 नवंबर को हुई एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में मंजूरी दी थी.
Zoho समेत कई दिग्गज निवेशक शामिल
इस प्री-IPO राउंड में Zoho Corporation, Pegasus India Evolving Opportunities Fund और Standard Fireworks जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा 24 Mantra Organic के फाउंडर Rajashekar Reddy Seelam, Prime Securities, KTV Oil Mills और KTV Health Foods के प्रमोटर KTV Kannan, Sri Kaliswari Fireworks, Pothys फैमिली ऑफिस, AIKYAM Capital, NS Rajan और Abhijit Bhaduri जैसे निवेशकों ने भी कंपनी में निवेश किया है.
IPO स्ट्रक्चर क्या होगा
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक CIEL HR Services का आईपीओ 335 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 47.4 लाख शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) का संयोजन होगा. OFS के तहत प्रमोटर्स और अन्य शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे.
कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने में करेगी. इनमें Firstventure Corporation, Integrum Technologies, Next Leap Career Solutions, People Metrics और Thomas Assessments शामिल हैं. इसके अलावा वर्किंग कैपिटल जरूरतों, इनऑर्गेनिक एक्विजिशन और सामान्य कॉरपोरेट खर्चों पर भी फोकस रहेगा.
लर्निंग प्लेटफॉर्म पर भी निवेश
CIEL HR Services पांच सब्सिडियरीज- CCIEL Skills and Careers, FirstVenture Corporation, Integrum Technologies, Ma Foi Strategic Consultants और Next Leap Career Solutions, में निवेश कर उनके लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म को मजबूत करना चाहती है.
यह भी पढ़ें: नए साल में एक और IPO की होगी एंट्री, थीम पार्क के लिए है मशहूर, 6200000 इक्विटी शेयरों से जुटाएगी रकम
चेन्नई में स्थापित CIEL HR Services टेक्नोलॉजी-आधारित एंड-टू-एंड HR सॉल्यूशंस देती है. कंपनी एम्प्लॉयी साइकल के हर चरण, भर्ती से लेकर असेसमेंट और ट्रेनिंग तक, सेवाएं प्रदान करती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.