SBI Funds Management IPO में लगाया था पैसा? अलॉटमेंट पूरा, ऐसे जानें आपको शेयर मिला है या नहीं
SBI Funds Management IPO का शेयर अलॉटमेंट पूरा हो चुका है और अब निवेशक यह जानना चाहते हैं कि उन्हें शेयर मिला है या नहीं. जिन लोगों ने इस IPO में आवेदन किया था, वे KFin Technologies, BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कुछ आसान स्टेप्स में अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा तरीका.
SBI Funds Management IPO Allotment : SBI Funds Management IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी के IPO का शेयर अलॉटमेंट पूरा हो चुका है. अब जिन निवेशकों ने इस IPO में आवेदन किया था, वे ऑनलाइन आसानी से यह पता कर सकते हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं. निवेशक KFin Technologies, BSE और NSE की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स
SBI Funds Management का IPO निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा. यह इश्यू कुल 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ. सबसे ज्यादा रुचि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने दिखाई, जिनका हिस्सा 140.11 गुना भरा. वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 22.51 गुना, शेयरधारकों का 9.52 गुना, कर्मचारियों का 4.65 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 3.60 गुना सब्सक्राइब हुआ.
ग्रे मार्केट में भी बनी रही चर्चा
अलॉटमेंट से पहले SBI Funds Management IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 92 से 97 रुपये के बीच चल रहा था. इसके आधार पर बाजार में शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 671 रुपये के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा था, जो ऊपरी प्राइस बैंड 574 रुपये के मुकाबले करीब 16.90 फीसदी प्रीमियम है.
NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
- NSE की IPO स्टेटस वेबसाइट पर जाएं.
- Issue Type में Equity चुनें.
- कंपनी की सूची में SBI Funds Management का चयन करें.
- अपना PAN नंबर और IPO Application Number दर्ज करें.
- Submit पर क्लिक करते ही अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.
BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें स्टेटस
- BSE के IPO Application Status पेज पर जाएं.
- Equity विकल्प चुनें.
- एक्टिव इश्यू की सूची से SBI Funds Management चुनें.
- अपना PAN नंबर या Application Number दर्ज करें.
- Search पर क्लिक करते ही पता चल जाएगा कि शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं.
KFin Technologies पर ऐसे करें चेक
- KFin Technologies की IPO स्टेटस वेबसाइट खोलें.
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू से SBI Funds Management चुनें.
- Application Number, Demat Account या PAN में से किसी एक विकल्प का चयन करें.
- मांगी गई जानकारी भरें.
- Search बटन पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा.
IPO की प्रमुख बातें
SBI Funds Management का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था, जिसका कुल आकार 9,812.91 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने IPO के लिए 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम एक लॉट 26 शेयरों का था, जिसके लिए 14,924 रुपये का निवेश करना जरूरी था.
अब आगे क्या होगा?
अलॉटमेंट के बाद सफल निवेशकों के डिमैट खातों में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे, जबकि जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले हैं, उनके बैंक खाते में रिफंड की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद कंपनी के शेयर 21 जुलाई को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
Caliber Mining IPO का पहले दिन दमदार शुरुआत, 70% से ज्यादा सब्सक्रिप्शन; GMP ₹100 के पार पहुंचा
Indian Gas Exchange लाएगी IPO, SEBI के पास जमा किया DRHP, जानें निवेशकों के लिए क्या है खास
22 जुलाई से खुलेगा Cube Highways Trust का ₹5,000 करोड़ InvIT इश्यू, ₹151-152 प्राइस बैंड तय, जानें पूरी डिटेल
