ESDS Software की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग! IPO प्राइस से 76% प्रीमियम पर हुआ डेब्यू, NSE पर 757 रुपये पर खुला शेयर
ESDS Software IPO की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. कंपनी के शेयर NSE पर 757 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो IPO प्राइस के मुकाबले 76.46% प्रीमियम है. BSE पर भी शेयर 73.96% प्रीमियम के साथ 746.30 रुपये पर लिस्ट हुए. 720 करोड़ रुपये के IPO को करीब 136 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.
Highlights
- ESDS Software की धमाकेदार लिस्टिंग.
- NSE पर 76.46% और BSE पर 73.96% प्रीमियम के साथ शेयर ने की शानदार शुरुआत.
- लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,747.45 करोड़ रुपये पहुंचा.
ESDS Software IPO: ESDS Software Solution के शेयरों ने शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री की है. कंपनी के शेयर NSE पर 76% से ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए. IPO से पहले ग्रे मार्केट में शेयर की लिस्टिंग को लेकर 57% से 72% तक के प्रीमियम का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन वास्तविक लिस्टिंग ने इन अनुमानों को भी पीछे छोड़ दिया.
NSE पर जबरदस्त लिस्टिंग
ESDS Software Solution के शेयर NSE पर 757 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए. यह कंपनी के IPO प्राइस बैंड 408-429 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 76.46% का प्रीमियम है. कंपनी का 720 करोड़ रुपये का IPO 28 अगस्त से 1 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. IPO को निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह करीब 136 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
BSE पर भी प्रीमियम लिस्टिंग
BSE पर भी ESDS Software के शेयरों ने मजबूत शुरुआत की. कंपनी का शेयर 746.30 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो IPO प्राइस के मुकाबले 73.96% का प्रीमियम है. लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,747.45 करोड़ रुपये पहुंच गया.
ग्रे मार्केट के अनुमान को भी पीछे छोड़ा
IPO की लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में ESDS Software के शेयरों को लेकर 57% से 72% तक के लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाया जा रहा था. हालांकि, NSE पर 76.46% प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग ने ग्रे मार्केट के ऊपरी अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया. इससे IPO अलॉटमेंट पाने वाले इन्वेस्टर्स को लिस्टिंग के दिन ही शानदार रिटर्न मिला.
कंपनी क्या करती है
ESDS Software Solution एक AI-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है. कंपनी भारत में बढ़ते क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबरसिक्योरिटी और डिजिटलाइजेशन से जुड़े अवसरों पर फोकस करती है.
IPO से पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से करीब 216 करोड़ रुपये जुटाए थे. कंपनी का कहना है कि IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए किया जाएगा.
IPO के पैसों का कहां होगा इस्तेमाल
कंपनी IPO से जुटाई गई रकम में से करीब 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल क्लाउड कंप्यूटिंग इक्विपमेंट खरीदने और इंस्टॉल करने के साथ-साथ अन्य डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर करेगी. बाकी रकम का इस्तेमाल जनरल कॉरपोरेट पर्पज के लिए किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: SUVs और EVs का बढ़ता क्रेज, टायर कंपनियों की बल्ले-बल्ले! CEAT समेत इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SUVs और EVs का बढ़ता क्रेज, टायर कंपनियों की बल्ले-बल्ले! CEAT समेत इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर
Opening Bell: सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 के पार; IT, PSU और बैंक शेयरों में तेजी
शेयर कीमत 50 रुपये से कम, अमेरिका से बिजनेस मिलते ही 17 फीसदी उछला स्टॉक; जानें- क्या करती है कंपनी
