टोल प्‍लाजा पर सर्विस देने वाली इस कंपनी ने IPO की क्‍लोजिंग डेट बढ़ाई, प्राइस बैंड भी किया कम, जानें कटौती की बड़ी वजह

टोल प्लाजा और मैनपावर सर्विस देने वाली Innovision Limited ने निवेशकों की कमजोर दिलचस्पी के चलते अपने IPO की क्लोजिंग डेट 12 मार्च से बढ़ाकर 17 मार्च कर दी है . कंपनी ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्राइस बैंड भी घटाई है. ऐसे में देखना होगा कि क्‍या ये अब निवेशकों का ध्‍यान खींच पाती है या नहीं.

Innovision IPO subscription date extended Image Credit: canva/AI image

Innovision Limited IPO: मैनपावर और टोल प्लाजा मैनेजमेंट सर्विस देने वाली कंपनी Innovision Limited ने अपने IPO में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने आईपीओ के सब्‍सक्रिप्‍शन की डेट बढ़ाने से लेकर इसके प्राइस बैंड की कीमत कम करने का फैसला किया है. इसके तहत जो IPO 10 मार्च से खुला है और 12 मार्च को बंद होने वाला था, अब ये 17 मार्च को बंद होगा.

डेट बढ़ाने की वजह

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के चलते बाजार में अनिश्चितता का महौल है. जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. शेयर मार्केट बुरी तरह टूट गया है. ऐसे में निवेशक आईपीओ से भी दूरी बना रहे हैं. यही वजह है कि तीन दिन में निवेशकों से मिली कमजोर प्रतिक्रिया मिलने के बाद कंपनी ने IPO के सब्सक्रिप्शन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब निवेशकों के पास 17 मार्च तक इसमें दांव लगाने का मौका होगा.

घटाया गया प्राइस बैंड

कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड भी कम कर दिया है. अब यह 494 से 519 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. पहले यह 521 से 548 रुपये प्रति शेयर था. नया प्राइस बैंड 13 मार्च से लागू हो रहा है.

सब्सक्रिप्शन रहा कमजोर

  • आईपीओ के पहले तीन दिनों में निवेशकों की दिलचस्पी ज्यादा नहीं दिखी.
  • तीसरे दिन तक यह इश्यू कुल 32 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ था.
  • क्‍वालिफाइड इंस्‍टीट्यूशन बायर्स (QIBs) का हिस्सा करीब 99 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ.
  • नॉन इंस्‍टीट्यूशन इंवेस्‍टर्स (NIIs) कैटेगरी में करीब 36 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला.
  • रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी सबसे कम रही और यह हिस्सा केवल 28 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ.

IPO का साइज

हरियाणा स्थित कंपनी का यह आईपीओ 255 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 12.38 लाख इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण है. अब कंपनी कुल 61.32 लाख शेयर ऑफर कर रही है. फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करेगी.

यह भी पढ़ें: पेप्सिको जैसे दिग्‍गजों को देती है सर्विस, कर्ज भी नाममात्र, पर 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा Varun Beverages का शेयर, क्या होगी रिकवरी

क्या करती है कंपनी?

Innovision Limited मुख्य रूप से मैनपावर और टोल प्लाजा मैनेजमेंट सर्विस प्रदान करती है. कंपनी टोल प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन और मैनेजमेंट का काम भी करती है. कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की ओर से भी कई टोल कलेक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए पैनल में शामिल किया गया है. फिलहाल कंपनी देश के 6 टोल प्लाजा का संचालन कर रही है. कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Innovision International Pvt Ltd भर्ती, प्लेसमेंट कंसल्टेंसी और वीजा फसिलिटेशन सेवाएं भी प्रदान करती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

SME IPO मुनाफे की मशीन या बुलबुला? एक झटके में लाखों की कमाई, फिर लोअर सर्किट; जानें इन 5 शेयरों की कैसी है चाल

भारत की इकलौती प्रीमियम क्रूज लाइन की पैरेंट कंपनी का मंगलवार को खुलेगा IPO, जोश में GMP, जानें डिटेल्स

निवेशकों के लिए खुला Turtlemint IPO, ₹883 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानिए कंपनी की वित्तीय स्थिति और जोखिम

Jio IPO का दूसरा पहलू भी जान लीजिए! स्पेक्ट्रम से लेकर डेटा लीक तक, कंपनी ने खुद बताई कमजोरियां

Upcoming IPO: अगले हफ्ते ₹953 करोड़ के खुलेंगे IPO, ज्वेलरी से लेकर IT सेक्टर की कंपनियों में निवेश का मौका; जानें डिटेल्स

IPO बाजार में बढ़ी हलचल! AGS Health, PGP Glass समेत 4 कंपनियों को SEBI से मिली मंजूरी; जल्द दे सकती हैं दस्तक