Jindal Supreme IPO को रिटेल निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस; दूसरे दिन 31.50 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
जिंदल सुप्रीम इंडिया के IPO को दूसरे दिन 31.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कंपनी के 93.99 लाख शेयरों के मुकाबले 29.60 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. रिटेल निवेशकों का हिस्सा 39.74 गुना, एनआईआई का 37.60 गुना और QIB हिस्सा 12.50 गुना सब्सक्राइब हुआ. IPO का प्राइस बैंड 88 से 93 रुपये प्रति शेयर है.

जिंदल सुप्रीम इंडिया के IPO को निवेशकों की ओर से दूसरे दिन भी मजबूत रिस्पॉन्स मिला है. गुरुवार को बोली के दूसरे दिन यह IPO कुल 31.50 गुना सब्सक्राइब हुआ. कंपनी ने IPO के जरिए 125 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 93.99 लाख शेयरों के मुकाबले 29.60 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बिडिंग मिली हैं. रिटेल निवेशकों और नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की ओर से खासा उत्साह देखने को मिला है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 सितंबर को BSE और NSE पर प्रस्तावित है.
दूसरे दिन 31.50 गुना सब्सक्रिप्शन
जिंदल सुप्रीम इंडिया के IPO को दूसरे दिन टोटल 31.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. कंपनी ने IPO में 93.99 लाख शेयर निवेशकों के लिए रखे हैं. इसके मुकाबले 29,60,44,868 शेयरों के लिए बिडिंग मिली हैं. इससे पता चलता है कि IPO को निवेशकों की ओर से अच्छी मांग मिली है. IPO में रिटेल और नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की हिस्सेदारी भी काफी तेजी से भरी है.
रिटेल निवेशकों ने जमकर बोली लगाई
IPO के रिटेल निवेशकों वाले हिस्से को 39.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. इसका मतलब है कि इस हिस्से में उपलब्ध शेयरों की तुलना में करीब 40 गुना ज्यादा बोली मिली है. वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 37.60 गुना सब्सक्राइब हुआ है. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB का हिस्सा 12.50 गुना भरा है. तीनों कैटेगरी में निवेशकों की मांग देखने को मिली है.
88 से 93 रुपये है प्राइस बैंड
जिंदल सुप्रीम इंडिया ने अपने IPO के लिए 88 से 93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यानी निवेशक इस दायरे में शेयर के लिए बोली लगा सकते हैं. IPO का कुल आकार 125 करोड़ रुपये है. इसमें करीब 100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है. इसके अलावा करीब 25 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी है.
कहां होगा पैसे का इस्तेमाल
IPO में 1.07 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं. कंपनी को फ्रेश इश्यू से करीब 100 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. इस रकम का इस्तेमाल कर्ज के पेमेट और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा. इसके अलावा 26.86 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल भी किया जा रहा है. इस हिस्से के शेयर प्रमोटर ग्रुप की कंपनी वीवीजे एंटरप्राइज की ओर से बेचे जा रहे हैं.
क्या काम करती है कंपनी
जिंदल सुप्रीम इंडिया प्लास्टिक पाइपिंग साल्यूशन और इससे जुडे़ उत्पाद बनाने वाली कंपनी है. कंपनी इस कारोबार के जरिए अलग-अलग जरूरतों के लिए प्लास्टिक पाइपिंग उत्पाद उपलब्ध कराती है. IPO से मिली रकम का एक हिस्सा कंपनी के कर्ज को कम करने में इस्तेमाल होगा. इससे कंपनी के लिए कर्ज से जुडे़ खर्च को संभालने में मदद मिल सकती है. हालांकि कंपनी के कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन को समझकर ही निवेश का फैसला करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- NSE IPO में आज से मिलेगा दांव लगाने का मौका, एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए 6746 करोड़ रुपये; जानें GMP का हाल
23 सितंबर को हो सकती है लिस्टिंग
जिंदल सुप्रीम इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग 23 सितंबर को BSE और NSE पर प्रस्तावित है. IPO के लिए सारथी कैपिटल एडवाइजर्स बुक रनिंग लीड मैनेजर है. बिग शेयर सर्विसेज इस इश्यू के रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रही है. IPO में मिली मजबूत बोली के बाद अब निवेशकों की नजर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर रहेगी. लिस्टिंग पर शेयर का प्रदर्शन बाजार की स्थिति और कंपनी के प्रति निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगा.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.