Jio IPO का रास्ता साफ, SEBI से मिली मंजूरी; 37700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Jio Platforms के IPO को SEBI की मंजूरी मिल गई है. मुकेश अंबानी की कंपनी 37,700 करोड़ रुपये का IPO ला सकती है, जो भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है. Jio Platforms का प्रस्तावित IPO NSE के 30,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित IPO से भी बड़ा हो सकता है.

रिलायंस Jio IPO Image Credit: tv9 bharatvarsh

Highlights

  • Jio Platforms के 37,700 करोड़ रुपये तक के IPO को SEBI की मंजूरी मिल गई है.
  • IPO का साइज NSE के प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये के IPO से भी बड़ा हो सकता है.
  • पूरा IPO फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे.

Jio Platforms के IPO को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मुकेश अंबानी की Reliance Group की कंपनी Jio Platforms को 37,700 करोड़ रुपये के IPO के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI की मंजूरी मिल गई है. कंपनी का यह IPO 2026 के अंत तक प्राइमरी मार्केट में आ सकता है.

NSE IPO से भी बड़ा हो सकता है इश्यू

Jio Platforms के IPO की संभावित राशि 37,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मौजूदा समय में भारत के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड Hyundai Motor India के नाम है, जिसने अक्टूबर 2024 में करीब 27,870 करोड़ रुपये जुटाए थे. इससे पहले मई 2022 में LIC ने 20,557 करोड़ रुपये का IPO लाया था. Jio Platforms का प्रस्तावित IPO इन दोनों रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है. यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी NSE के प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये के IPO से भी बड़ा हो सकता है.

SEBI से मिली मंजूरी के बाद IPO की तैयारी तेज

Jio Platforms के IPO की दिशा में एक अहम कदम 28 अगस्त को सामने आया, जब SEBI ने कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP पर अपना ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया. Reliance Industries ने स्टॉक एक्सचेंजेज को दी जानकारी में बताया कि उसकी सब्सिडियरी Jio Platforms को प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए दाखिल ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस पर SEBI का ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया है.

इससे पहले 19 जून 2026 को Reliance Industries की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग में Mukesh Ambani ने Jio Platforms के IPO की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि Jio Platforms के बोर्ड ने DRHP को मंजूरी दे दी है और इसे उसी दिन SEBI के पास दाखिल किया जाना था.

पूरा IPO होगा फ्रेश इश्यू

Jio Platforms के IPO की एक खास बात यह है कि इसमें ऑफर फॉर सेल यानी OFS का हिस्सा नहीं होगा. DRHP के अनुसार, IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा और इसमें 27 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. इसका मतलब है कि IPO से जुटाई जाने वाली पूरी रकम कंपनी के कारोबार से जुड़े उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी, न कि मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी बेचने के लिए.

यह भी पढ़ें: Opening Bell: Sensex 300 अंक टूटा; Nifty 100 अंक से ज्यादा नीचे; 2% चढ़ा HDFC Bank

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.