30 जून से खुलेगा 39.7 करोड़ रुपये का SME IPO, AI साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में काम करती है कंपनी; जानें प्राइस बैंड

AI बेस्ड साइबर सिक्योरिटी कंपनी Kratikal Tech का 39.7 करोड़ रुपये का SME IPO 30 जून 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा और 2 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया है. Image Credit: Canva/ Money9

Kratikal Tech IPO: अगर आप SME IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अगले सप्ताह आपके पास एक नया मौका होगा. AI बेस्ड साइबर सिक्योरिटी कंपनी Kratikal Tech अपना 39.7 करोड़ रुपये का SME IPO 30 जून से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है. यह IPO तीन दिन तक खुला रहेगा. कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई राशि का यूज विदेशी कारोबार के विस्तार, नए प्रोडक्ट तैयार करने और सेल्स तथा मार्केटिंग को मजबूत बनाने में करेगी. आइए जानते हैं इस IPO से जुड़ी सभी जरूरी बातें.

30 जून से खुलेगा IPO

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून से खुलकर 2 जुलाई 2026 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को खुलेगा. कंपनी इस IPO के तहत 29.4 लाख नए इक्विटी शेयर जारी करेगी. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इसमें कोई ऑफर फोर सेल शामिल नहीं है.

प्राइस बैंड और लिस्टिंग की जानकारी

कंपनी ने IPO के लिए 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी. कंपनी के अनुसार शेयरों की संभावित लिस्टिंग 7 जुलाई 2026 को हो सकती है. निवेशकों के लिए यह एक SME कंपनी का नया पब्लिक इश्यू होगा.

कहां यूज होगा पैसा

IPO से मिलने वाली अमाउंट का यूज कंपनी अपने विदेशी कारोबार को मजबूत करने में करेगी. इसके तहत UAE स्थित Threatcop FZ LLC और USA स्थित Threatcop AI Inc में निवेश किया जाएगा. इसके अलावा सेल्स और मार्केटिंग एक्टिविटी को बढ़ाने, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, नए प्रोडक्ट विकसित करने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने पर भी यह राशि खर्च की जाएगी.

कंपनी क्या करती है

Kratikal Tech एक AI बेस्ड Software as a Service यानी SaaS साइबर सिक्योरिटी कंपनी है. कंपनी Threatcop नाम के प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों और संस्थानों को साइबर सुरक्षा सॉल्यूशन प्रोवाइड कराती है. इसके अलावा Kratikal ब्रांड के तहत टेक्नोलॉजी और प्रोसेस सिक्योरिटी से जुड़ी सर्विस भी देती है. वर्तमान में कंपनी के 677 से अधिक ग्राहक हैं.

यह भी पढ़ें- Upcoming IPOs : अगले हफ्ते IPO बाजार में बढ़ेगी रौनक, खुलेंगे 10 इश्यू, ₹863 करोड़ जुटाएगी कंपनी

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025 26 में Kratikal Tech ने 36.72 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया. इसी दौरान कंपनी का कर के बाद नेट प्रॉफिट 6.14 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का कहना है कि IPO से मिलने वाली कैपिटल उसकी वैश्विक विस्तार योजना, नई तकनीक में निवेश और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने में मदद करेगी. इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर की जिम्मेदारी Beeline Capital Advisors को सौंपी गई है.