Upcoming IPOs : अगले हफ्ते IPO बाजार में बढ़ेगी रौनक, खुलेंगे 10 इश्यू, ₹863 करोड़ जुटाएगी कंपनी
अगला सप्ताह IPO निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. प्राइमरी मार्केट में दो मेनबोर्ड और आठ SME कंपनियों के IPO खुलने जा रहे हैं. इसके अलावा 10 कंपनियों के शेयर भी शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. आस्था स्पिनटेक और नैक पैकेजिंग के IPO पर निवेशकों की खास नजर रहेगी, क्योंकि बाजार में हाल के दिनों में निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ी है.
IPOs Next Week : पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. अगले सप्ताह निवेशकों के लिए कई नए IPO खुलने जा रहे हैं. इस दौरान दो मेनबोर्ड कंपनियों के IPO के साथ-साथ 8 SME IPO भी निवेश के लिए खुलेंगे, जो बाजार से ₹863 करोड़ से अधिक जुटाएगी. वहीं, 10 कंपनियों के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट भी होंगे.
Aastha Spintex IPO
आस्था स्पिनटेक का ₹170 करोड़ का IPO 29 जून को खुलेगा और 1 जुलाई को बंद होगा. कंपनी ने IPO के लिए ₹125 से ₹136 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इस इश्यू में 1.25 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.
कंपनी इस IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के भुगतान, फाल्कन यार्न्स की वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी.
निवेशक कम से कम 110 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे. कंपनी के शेयर 6 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं.
Knack Packaging IPO
नैक पैकेजिंग का ₹439.50 करोड़ का IPO 1 जुलाई को खुलेगा और 3 जुलाई को बंद होगा. कंपनी ने ₹161 से ₹170 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.
इस IPO में ₹380 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹59.50 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. कंपनी इस राशि का उपयोग नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी.
निवेशक कम से कम 88 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे. कुल इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है.
अगले सप्ताह खुलने वाले SME IPO
अगले सप्ताह जिन SME IPO में निवेश का मौका मिलेगा, उनमें एडॉन एग्रो कमोडिटीज, ट्विंकल पेपर्स, क्रिटिकल टेक, विनीत मोबाइल, संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स, सीमैक्स रिसोर्सेज, अथर्वा पॉलीप्लास्ट और तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज शामिल हैं.
| कंपनी का नाम | आईपीओ की तारीख | इश्यू साइज |
|---|---|---|
| एडॉन एग्रो कमोडिटीज | 29 जून – 1 जुलाई | ₹44.04 करोड़ |
| ट्विंकल पेपर्स | 29 जून – 1 जुलाई | ₹27.52 करोड़ |
| क्रिटिकल टेक | 30 जून – 2 जुलाई | ₹39.69 करोड़ |
| विनीत मोबाइल | 30 जून – 2 जुलाई | ₹34.13 करोड़ |
| संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स | 30 जून – 2 जुलाई | ₹27.22 करोड़ |
| सीमैक्स रिसोर्सेज | 30 जून – 2 जुलाई | ₹19.74 करोड़ |
| अथर्वा पॉलीप्लास्ट | 30 जून – 2 जुलाई | ₹27 करोड़ |
| तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज | 30 जून – 2 जुलाई | ₹37.36 करोड़ |
अगले सप्ताह लिस्ट होंगी ये 10 कंपनियां
अगले सप्ताह टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस, वाटरवेज लीजर टूरिज्म, एडविट ज्वेल्स, CSM टेक्नोलॉजीज, अनुभव प्लास्ट, श्रीधर स्पिनर्स, रियासत लाइफस्टाइल, जिवियल इंडस्ट्रीज, श्री प्रियंका जियो कॉमेक्स और क्रेजी स्नैक्स के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Torrent Gas समेत 3 कंपनियों के IPO जल्द मार्केट में करेंगे एंट्री, SEBI से मिली मंजूरी
Latest Stories
IPO बूम में इन्वेस्टमेंट बैंकर्स की बल्ले-बल्ले, 9 महीने में कमाए ₹2274 करोड़, NSE से मिला सबसे ज्यादा फीस
₹1.05 लाख करोड़ जुटाने वाले 7 मेगा IPOs का हाल बेहाल! अब ₹88,979 करोड़ रह गई वैल्यू; निवेशकों को किया मायूस
Inox Clean Energy ने ₹10000 करोड़ के IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल किए, रिन्यूएबल एनर्जी के कारोबार में है कंपनी
