Stock to Watch: आज Infosys, IRFC और Apollo Tyres जैसे शेयरों पर रहेगी नजर, कॉरपोरेट अपडेट से दिख सकती है हलचल
Stock to Watch Today: GIFT Nifty लगभग 22,629 पर ट्रेड कर रहा था, जो Nifty फ्यूचर्स की पिछली क्लोजिंग से लगभग 30 अंक नीचे है, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स के सुस्त शुरुआत का संकेत मिल रहा है. मॉड्यूलैक्स कंस्ट्रक्शन, अपोलो टायर्स, आईआरएफसी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस और इंफोसिस भी अपनी हालिया कॉरपोरेट घोषणाओं के कारण निवेशकों का ध्यान खींच सकती हैं.
Highlights
- इंफोसिस ]कॉरपोरेट घोषणा के कारण निवेशकों का ध्यान खींच सकती है.
- बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ.
- 1 अक्टूबर को निवेशक कई कंपनियों पर नजर रख सकते हैं.
Stock to Watch Today: गुरुवार, 1 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार के निवेशक कई कंपनियों पर नजर रख सकते हैं. ये कंपनियां अहम बिजनेस डेवलपमेंट, फंड जुटाने की योजनाओं, ऑर्डर मिलने, प्रोजेक्ट अपडेट, रेगुलेटरी नोटिस और रणनीतिक पहलों के कारण चर्चा में रहेंगी. जिन शेयरों पर खास नजर रहेगी, उनमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एनसीसी, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटरआर्क बिल्डिंग सॉल्यूशंस और आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी शामिल हैं.
मॉड्यूलैक्स कंस्ट्रक्शन, अपोलो टायर्स, आईआरएफसी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस और इंफोसिस भी अपनी हालिया कॉरपोरेट घोषणाओं के कारण निवेशकों का ध्यान खींच सकती हैं.
Jio Financial Services
कंपनी और Allianz Europe B.V. ने अपने 50:50 जॉइंट वेंचर, Jio Allianz General Insurance में 320.05 करोड़ रुपये का निवेश किया है. दोनों पार्टनर ने राइट्स इश्यू के जरिए 10 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 32,00,50,000 इक्विटी शेयर खरीदे और उन्हें ये शेयर अलॉट किए गए. जॉइंट वेंचर इस रकम का इस्तेमाल अपने बिजनेस ऑपरेशन के लिए करेगा.
NCC
कंपनी ने घोषणा की कि उसे सितंबर 2026 के दौरान 500.22 करोड़ रुपये (GST को छोड़कर) के दो अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं. कुल रकम में से 224.74 करोड़ रुपये बिल्डिंग डिवीजन से और 275.48 करोड़ रुपये ट्रांसपोर्टेशन डिवीजन से जुड़े हैं.
Highway Infrastructure
कंपनी ने बताया कि उसने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा ऑपरेशन के लिए UPEIDA के साथ 220.66 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया है.
Interarch Building Solutions
कंपनी ने घोषणा की कि उसे डेटा सेंटर के लिए प्री-इंजीनियर्ड स्टील स्ट्रक्चर का 89 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. गोपनीयता की शर्तों के कारण ग्राहक का नाम नहीं बताया गया.
ideaForge Technology
कंपनी ने कहा कि उसे घरेलू सिविल ग्राहकों से UAV, एक्सेसरीज और ट्रेनिंग की सप्लाई के लिए 23.62 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं.
Modulex Construction
कंपनी ने निवेशकों को बताया कि उसे मॉड्यूलर बिल्डिंग प्रोजेक्ट के लिए 14.72 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
Apollo Tyres
कंपनी ने कहा कि उसकी डायरेक्टर्स की कमिटी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 500 करोड़ रुपये के NCD अलॉट किए हैं.
IRFC
कंपनी ने बताया कि उसे बिहार टैक्स अधिकारियों से 397 करोड़ रुपये का GST शो-कॉज नोटिस मिला है.
Blue Dart Express
कंपनी ने घोषणा की कि वह 1 जनवरी, 2027 से अपने घरेलू पोर्टफोलियो में 9%–12% तक कीमतें बढ़ाएगी. यह बढ़ोतरी प्रोडक्ट और कस्टमर की शिपिंग प्रोफाइल पर निर्भर करेगी.
Infosys
कंपनी ने घोषणा की कि उसने डच बैंक के AI बेस्ड ट्रांसफॉर्मेशन (जिसमें एप्लीकेशन डेवलपमेंट, टेस्टिंग और सपोर्ट सर्विस शामिल हैं) को तेज करने के लिए ABN AMRO के साथ अपनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाया है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में FII की बड़ी बिकवाली, एक दिन में निकाले 10148 करोड़ रुपये; DII ने संभाला मोर्चा
सेल्स से 3 गुना तेज बढ़ा प्रॉफिट, इन 3 SME स्टॉक्स ने खींचा बाजार का ध्यान; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं शामिल?
₹3.6 लाख करोड़ का सोलर पंप मार्केट, PM-KUSUM से इन 2 कंपनियों को मिल सकता है फायदा! शेयर पर रखें नजर
