LEAP India IPO: एक लॉट में 94 शेयर, इतने रुपये तय किया गया प्राइस बैंड; जानें- निवेश के लिए कब खुलेगा इश्यू

मुंबई की LEAP India देश के प्रमुख एसेट पूलिंग प्लेटफॉर्म में से एक चलाती है. यह कंपनी देश भर में 10,100 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स के नेटवर्क के जरिए 1.47 करोड़ पूल्ड एसेट्स को मैनेज करती है. फाइनेंशियल मोर्चे पर, LEAP India ने FY26 में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई.

LEAP इंडिया लिमिटेड IPO Image Credit: money9live

LEAP इंडिया लिमिटेड IPO का प्राइस बैंड 151 रुपये से 159 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 1 रुपये) तय किया गया है. LEAP इंडिया IPO के लिए सब्सक्रिप्शन शुक्रवार, 7 अगस्त को शुरू होगा और मंगलवार 11 अगस्त को बंद होगा. LEAP इंडिया IPO के लिए एंकर इन्वेस्टर्स को शेयर अलॉटमेंट गुरुवार 6 अगस्त को होगा.

LEAP इंडिया IPO का लॉट साइज

LEAP इंडिया IPO का लॉट साइज 94 इक्विटी शेयरों का है और इसके बाद 94 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है.

किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व?

कंपनी ने पब्लिक इश्यू के तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा है. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए कम से कम 15 फीसदी और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए कम से कम 35 फीसदी शेयर रिजर्व रखे गए हैं. इसके अलावा कंपनी ने योग्य कर्मचारियों के लिए भी 1.25 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर रिजर्व किए हैं.

अलॉटमेंट और लिस्टिंग

अस्थायी तौर पर, LEAP इंडिया IPO के तहत शेयरों के अलॉटमेंट का आधार बुधवार 12 अगस्त को तय किया जाएगा और कंपनी गुरुवार 13 अगस्त को रिफंड की प्रक्रिया शुरू करेगी. साथ ही, रिफंड के बाद उसी दिन अलॉटियों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे. LEAP इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग शुक्रवार 14 अगस्त को BSE और NSE पर होने की संभावना है.

LEAP India IPO की डिटेल्स

LEAP India IPO में 480 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरहोल्डर्स 2,000 करोड़ रुये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे.

नए इश्यू का साइज ड्राफ्ट पेपर्स में बताए गए 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अधिक कर दिया गया है, जबकि OFS का हिस्सा उतना ही है. OFS के तहत, प्रमोटर एंटिटीज़ ‘वर्टिकल होल्डिंग्स II’ और ‘KIA EBT स्कीम 3’ क्रमशः 1,998.62 करोड़ रुपये और 1.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगी.

LEAP India ने 2,400 करोड़ रुपये के IPO के लिए अगस्त 2025 में SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था और दिसंबर 2025 में रेगुलेटर से मंजूरी मिल गई थी.

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR (Vertical Holdings II के जरिए) और Sunu Mathew कंपनी के प्रमोटर हैं, जिनकी हिस्सेदारी क्रमशः 73.78% और 21.07% है.

फंड का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली कुल रकम में से 360 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या समय से पहले कर्ज चुकाने के लिए करना चाहती है, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा. जून 2026 तक LEAP India पर कुल बकाया कर्ज 1,023.2 करोड़ रुपये का था.

इस IPO को JM Financial, Avendus Capital, IIFL Capital Services और UBS Securities India मैनेज कर रहे हैं.

कंपनी का कारोबार

मुंबई की LEAP India देश के प्रमुख एसेट पूलिंग प्लेटफॉर्म में से एक चलाती है. यह कंपनी देश भर में 10,100 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स के नेटवर्क के जरिए 1.47 करोड़ पूल्ड एसेट्स को मैनेज करती है. कंपनी कई तरह की इंडस्ट्रीज को सर्विस देती है, जिनमें FMCG, फ़ूड और बेवरेजेज, थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स (3PL), ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल सेक्टर शामिल हैं.

फाइनेंशियल प्रदर्शन

फाइनेंशियल मोर्चे पर, LEAP India ने FY26 में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 66% बढ़कर 62.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर में 37.6 करोड़ रुपये था. ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू 56.4 फीसदी बढ़कर 729.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि FY25 में यह 466.5 करोड़ रुपये था.

यह भी पढ़ें: Iran War: सरकार का अनुमान ₹75000 करोड़ के घाटे का था, लेकिन तेल कंपनियों का नुकसान 25% से भी कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.