Adani-Vedanta के सप्लायर का खुल रहा IPO, ऑर्डर बुक ₹1700 करोड़ के पार, ₹23 पहुंचा GMP, जानें पूरी डिटेल

Monomark Engineering का IPO 2 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 2.7 करोड़ शेयर जारी करेगी. कंपनी के पास 1,762 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक है और क्लाइंट लिस्ट में Adani Ports, Vedanta, Aditya Birla Group और HCL जैसे बड़े नाम शामिल हैं. जानिए IPO की तारीख, GMP और कंपनी का कारोबार.

Monomark Engineering IPO Image Credit: Money9

Monomark Engineering IPO: कंपनी को ऑपरेशंस और मेंटेनेंस की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी Monomark Engineering का IPO 2 दिसंबर को खुलने जा रहा है. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी 2.7 करोड़ शेयर बेच रही है. 4 दिसंबर तक निवेशकों के पास इश्यू में हिस्सा लेने का मौका होगा.

कंपनी ने इश्यू साइज और प्राइस बैंड से संबंधित जानकारी साझा नहीं की है. कंपनी के बिजनेस के लिए खास बात यह है कि इसका ऑर्डर बुक मजबूत है और क्लाइंट लिस्ट में देश की दिग्गज कंपनी शामिल है. इससे लॉन्ग टर्म में कंपनी को ऑर्डर मिलते रहने की उम्मीद है.

Monomark Engineering IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO खुलने की तारीख2 से 4 दिसंबर 2026
लिस्टिंग की तारीखबुधवार, 9 दिसंबर 2026
फेस वैल्यू10 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंडजारी नहीं किया गया
बिक्री का प्रकारकेवल फ्रेश इश्यू
इश्यू का प्रकारबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंगBSE और NSE
Source – RHP

Monomark Engineering IPO GMP

IPO खुलने से पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 24 नवंबर को 23 रुपये पर है. पिछले 3 कारोबारी सत्रों में IPO के GMP में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और यह 0 रुपये के बदलाव के साथ स्थिर बना हुआ है.

मौजूदा GMP के आधार पर कंपनी के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 23 रुपये बताई जा रही है. हालांकि, IPO का इश्यू प्राइस अभी उपलब्ध नहीं होने के कारण अनुमानित लिस्टिंग गेन का आकलन नहीं किया जा सकता.

दमदार ऑर्डर बुक से कारोबार को मजबूती

Monomark Engineering के पास 30 सितंबर 2026 तक 1,76,192.16 लाख रुपये (करीब 1,762 करोड़ रुपये) के ऑर्डर मौजूद थे. इतनी बड़ी ऑर्डर बुक कंपनी के कारोबार को मजबूत विजिबिलिटी देती है. इससे आने वाले समय में कंपनी को मिलने वाले संभावित रेवेन्यू और कारोबारी गतिविधियों का अंदाजा लगाया जा सकता है. कंपनी के लिए यह ऑर्डर बुक भविष्य में कारोबार बढ़ाने का एक अहम आधार बन सकती है.

क्लाइंट लिस्ट में कई दिग्गज कंपनियां शामिल

Monomark Engineering की क्लाइंट लिस्ट में देश के कई बड़े कॉरपोरेट ग्रुप और कंपनियों के नाम शामिल हैं. इनमें Adani Ports and Logistics, Vedanta, Aditya Birla Group, UltraTech Cement, JK Cement, JK Lakshmi Cement और HCL जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. अलग-अलग सेक्टर की इन बड़ी कंपनियों के साथ काम करना Monomark Engineering की कारोबारी पहुंच और इंडस्ट्रियल सर्विसेज की मांग को दर्शाता है.

क्या करती है कंपनी?

29 सितंबर 2005 को शुरू हुई Monomark Engineering (India) Limited मुख्य रूप से कंपनियों को ऑपरेशंस और मेंटेनेंस (O&M) सेवाएं, मेटल फैब्रिकेशन और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी मेटल, सीमेंट, पोर्ट्स और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों को सेवाएं देती है.

इसके कारोबार को तीन हिस्सों में बांटा गया है. पहले सेगमेंट में कंपनी फैक्ट्रियों और प्लांट्स के संचालन, मशीनों की देखरेख, नियमित मेंटेनेंस और खराब मशीनों की मरम्मत जैसी सेवाएं देती है.

दूसरे सेगमेंट में यह ग्राहकों की जरूरत के अनुसार शीट मेटल के पार्ट्स और स्टील स्ट्रक्चर तैयार करती है. वहीं, तीसरे सेगमेंट में कंपनी इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, सामान की खरीद, निर्माण, मशीनों को लगाना और उन्हें चालू करने तक का काम करती है.

Data Source – RHP/InverstorGain/Monomark Engineering India

यह भी पढ़ें: कैन बनाने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, GMP दे रहा ₹32000 मुनाफे का संकेत, Haldiram है क्लाइंट

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.