IPO मार्केट में सन्नाटा! हफ्ते के आखिरी दिन खुलेगा सिर्फ एक इश्‍यू, ₹1340 करोड़ के आईपीओ में दांव का मौका

IPO बाजार में इस हफ्ते सन्नाटा रहेगा, लेकिन Citius TransNet Investment Trust का ₹1340 करोड़ का इश्यू 17 अप्रैल से खुलकर निवेश का मौका देगा. इस हफ्ते नए IPO भले ही कम हैं, लेकिन दो आईपीओकी लिस्टिंग बाजार में हलचल मचा सकती है.

ipo in next week Image Credit: canva/AI image

IPO in next week: आने वाला हफ्ता IPO निवेशकों के लिए थोड़ा शांत रहने वाला है, क्योंकि मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट में कोई नया IPO लॉन्च नहीं होगा. हालांकि, इस सन्नाटे के बीच एक बड़ा इश्यू बाजार में दस्तक देने जा रहा है. Citius TransNet Investment Trust का ₹1340 करोड़ का IPO 17 अप्रैल से खुलने वाला है, जो 21 अप्रैल तक निवेश के लिए खुला रहेगा. यह एक InvIT (इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) है, जो खासतौर पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर फोकस करता है.

क्या करती है कंपनी?

Citius TransNet Investment Trust का मकसद भारत में सड़क और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश करना है. इसके शुरुआती पोर्टफोलियो में 3,406.71 लेन किलोमीटर सड़क, 7 टोल प्रोजेक्ट, 3 एन्युटी प्रोजेक्ट और 9 राज्यों में मौजूद एसेट्स शामिल हैं.

कहां होगा पैसे का इस्तेमाल?

IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी SRPL और अन्य प्रोजेक्ट SPVs में हिस्सेदारी खरीदने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी.

अहम तारीखें

  • IPO ओपन: 17 अप्रैल
  • IPO क्लोज: 21 अप्रैल
  • अलॉटमेंट: 22 अप्रैल (संभावित)
  • लिस्टिंग: 24 अप्रैल (NSE और BSE पर)

कौन है बुक लीड मैनेजर?

इस इश्यू के लीड मैनेजर Axis Capital, ICICI Securities और Ambit हैं, जबकि रजिस्ट्रार KFin Technologies है.

यह भी पढ़ें: 19 महीनों में ₹15 का शेयर हुआ 10 हजार के पार, रचा गया अमीर बनने का खेल! सेबी ने लगाई 39 लोगों और कंपनियों के ट्रेडिंग पर रोक

अगले हफ्ते ये शेयर होंगे लिस्ट

  • IPO बाजार में नए इश्‍यू भले ही कम हों, लेकिन लिस्टिंग में हलचल रहेगी, जो इस तरह हैं
  • Safety Controls & Devices और Emiac Technologies के शेयर 13 अप्रैल को BSE SME पर लिस्ट होंगे.
  • Om Power Transmission का शेयर 17 अप्रैल को NSE और BSE पर लिस्ट होगा.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

IPO मार्केट में भले ही इस हफ्ते ज्यादा हलचल न हो, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ा यह बड़ा इश्यू निवेशकों के लिए नया मौका लेकर आ सकता है. खासकर जो लोग लंबे समय के स्थिर रिटर्न की तलाश में हैं, उनके लिए InvIT एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.