शेयर मार्केट में उतरने की तैयारी में यह मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक कंपनी; SEBI के पास फाइल किया डॉक्यूमेंट; जानें डिटेल
मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स कंपनी Pristine Logistics and Infraprojects Ltd ने अपने IPO के लिए सेबी के पास गोपनीय रूप से डॉक्यूमेंट जमा किए हैं. कंपनी रेल, सड़क और वेयरहाउस नेटवर्क के जरिये देशभर में लॉजिस्टिक्स सर्विस देती है. पिछले दो वर्षों में इसके कारोबार और टर्मिनलों का तेजी से विस्तार हुआ है.

Pristine Logistics IPO: रेलवे बेस्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स कंपनी Pristine Logistics and Infraprojects Ltd ने शेयर मार्केट में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास गोपनीय तरीके से प्रीलिमिनरी डॉक्यूमेंट जमा किए हैं. इस प्रोसेस के तहत कंपनी को अपने IPO का साइज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां तुरंत पब्लिक करने की जरूरत नहीं होती. इससे मार्केट की स्थिति और रेगुलेटरी सुझावों के अनुसार IPO की रूपरेखा में बदलाव करने की सर्विस मिलती है.
लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत मौजूदगी
Pristine Logistics वर्ष 2008 बनी थी. कंपनी रेल बेस्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रदान करती है. यह कंटेनर और बिना कंटेनर वाले माल की ढुलाई के लिए रेल और सड़क दोनों का यूज करती है. कंपनी की सर्विस घरेलू बाजार के साथ- साथ इंपोर्ट और एक्सपोर्ट कॉरिडोर तक फैली हुई हैं. इसके लिए देशभर में कई रणनीतिक स्थानों पर लॉजिस्टिक्स टर्मिनल बनाए गए हैं.
दो साल में तेजी से बढ़ा कारोबार
वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा है. इस दौरान उसके ऑपरेशनल टर्मिनलों की संख्या 8 से बढ़कर 12 हो गई. कंटेनर बेस्ड माल ढुलाई 4.02 लाख TEU से बढ़कर 5.06 लाख TEU पहुंच गई. वहीं बिना कंटेनर वाले माल की ढुलाई 19.2 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 25.1 लाख मीट्रिक टन हो गई. इससे कंपनी की बाजार में मजबूत स्थिति दिखाई देती है.
देशभर में वेयरहाउस और कंटेनर नेटवर्क
कंपनी के पास 5000 से अधिक घरेलू रेल कंटेनर और लगभग 455 स्पेशल 40 फुट कंटेनर मौजूद हैं. इसके अलावा करीब 12 लाख वर्ग फुट का वेयरहाउस नेटवर्क भी है, जिसमें सामान्य और टेम्परेचर कंट्रोल गोदाम शामिल हैं. कंपनी थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स यानी 3PL सर्विस भी उपलब्ध कराती है. Sical Logistics के एक्विजिशन के बाद कंपनी ने माइनिंग लॉजिस्टिक्स बिजनेस में भी कदम रखा है.
तीन नए टर्मिनलों से होगा विस्तार
Pristine Logistics झारखंड के भुरकुंडा, पश्चिम बंगाल के हल्दिया और कर्नाटक के बेंगलुरु में तीन नए लॉजिस्टिक्स टर्मिनल विकसित कर रही है. भुरकुंडा केंद्र पर कंटेनर और कोयला तथा आयरन ओर जैसे बल्क माल की ढुलाई होगी. हल्दिया प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी बंदरगाह बेस्ड तरल माल ढुलाई कारोबार में प्रवेश करेगी. वहीं बेंगलुरु में लगभग 67 एकड़ क्षेत्र में रेल से जुड़ा इनलैंड कंटेनर डिपो बनाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- GMP पॉजिटिव, NIIs का हिस्सा फुल, सरकारी-प्राइवेट कंपनियां हैं क्लाइंट; इस IPO में दांव लगाने का आज आखिरी दिन
3422 करोड़ रुपये का मिला बड़ा ठेका
कंपनी को हाल ही में South Eastern Coalfields Ltd से लगभग 3422 करोड़ रुपये का लॉन्ग टर्म ठेका मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट खदानों से ओवरबर्डन हटाने और खुदाई से जुडा है. इस प्रोजेक्ट से कंपनी को आने वाले कई वर्षों तक स्थिर इनकम मिलने की उम्मीद है. इसी के साथ कंपनी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करते हुए लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.